मालाडपुलिसनेमुंबईकेविभिन्नइलाकोंसेमोटरसाइकिलचोरीकरनेवालेएकशातिरआरोपीकोगिरफ्तारकरउसकेपाससेकुल 5 मोटरसाइकिल (होंडाएक्टिवा) बरामद की हैं. इस कार्रवाई से मोटरसाइकिल चोरी के कुल चार मामलों का खुलासा हुआ है.
क्लाउडनाइनहॉस्पिटल के बाहर हुई थी चोरी
दिनांक 20/12/2025 को मालाड पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू लिंक रोड, मालाड पश्चिम स्थित क्लाउडनाइनहॉस्पिटल के सामने वाली गली से एक होंडा एक्टिवास्कूटर चोरी हो गया था. इस संबंध में फरियादी की शिकायत पर मालाड पुलिस थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था.
जांच के दौरान मालाड अपराध प्रकटीकरण पथक ने घटनास्थल और आरोपी के फरार होने की दिशा में लगे करीब 40 से 50 सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की. साथ ही अन्य इलाकों में हुई एक्टिवा चोरी की घटनाओं के सीसीटीवीफुटेज भी खंगाले गए. जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सभी चोरी की वारदातों को एक ही आरोपी अंजाम दे रहा था.
दो दिन-रात की निगरानी के बाद गिरफ्तारी
सीसीटीवीफुटेज के आधार पर आरोपी को मालवणी की दिशा में जाते हुए देखा गया. इसके बाद पुलिस उपनिरीक्षक तुषार सुखदेवे और अपराध प्रकटीकरण पथक ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर दो दिन-रात लगातार निगरानी रखी.
आरोपी के अपने ही इलाके में दिखाई देने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने पिछले 5 से 6 महीनों के दौरानमलाड, जोगेश्वरी और वी.बी. नगर क्षेत्रों में कई मोटरसाइकिल चोरी करने की कबूलनामा दी.गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रथम सुरेंद्र बोम्मा जो कि 18 साल का है और मालवणी, मालाड (पश्चिम) इलाके का रहने वाला है.
