Mumbai: गोल्डी बराड़ के शूटर समेत 5 आरोपी कोर्ट में पेश, अब इस एंगल से जांच कर रही पुलिस
Mumbai News: पुलिस को शक है कि इनका किसी अंतर्राष्ट्रीय गैंग से संबंध हो सकता है. हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं हुई. लेकिन पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है.

मुंबई पुलिस के एंटी एक्सटर्शन सेल ने मुंबई के कॉटन ग्रीन इलाके से मंगलवार ( 5 अगस्त) को 5 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 4 पिस्तौल और 51 जिंदा कारतूस बरामद किया था. पहली पेशी में इन्हें पुलिस कस्टडी सौंपी थी. जिसके बाद शुक्रवार (8 अगस्त) को इन्हें दोबारा मुंबई के किला कोर्ट में पेश किया गया.
पुलिस को शक है कि इनका किसी अंतर्राष्ट्रीय गैंग से संबंध हो सकता है. हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं हुई. लेकिन पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है.
कोर्ट ने 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेजा
आरोपियों के वकील अजय दुबे ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया, "पुलिस का कहना है कि इनके ऊपर पुराने मामले भी दर्ज हैं. इसके साथ साथ ये लोग किन किन लोगों के संपर्क में हैं. सप्लाई चेन के हिस्सा हैं या कोई वारदात अंजाम देने आए थे. इन ग्राउंड्स के आधार पर इनकी रिमांड मांगी गई, जिसके बाद कोर्ट ने इन्हें 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है, लेकिन अभी तक इनका किसी गैंग से कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है."
सिर दर्द बने लॉरेंस बिश्नोई गैंग और गोल्डी बराड़
पिछले साल एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद इन आरोपियों का हथियार और जिंदा कारतूस के साथ पकड़े जाना मुंबई पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता तो है लेकिन मुंबई पुलिस के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग और गोल्डी बराड़ की बॉलीवुड और अन्य बड़ी हस्तियों पर निगाह मुंबई पुलिस के लिए सिर दर्द बनी हुई है.
पुलिस इन सवालों के साथ कर रही जांच
ये आरोपी किसके संपर्क में थे या ये किसी को हथियार सप्लाई करने आए थे, या किसी वारदात अंजाम देने आए थे. इनका बॉस कौन है. ये ऐसे सवाल हैं जिसके बारे में मुंबई पुलिस अपनी जांच में पता लगाने का प्रयास कर रही है.
Source: IOCL























