मुंबई में लगातार भारी बारिश के बीच खुले मैनहोल में गिरकर बह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. चांदीवली इलाके में जलभराव के कारण व्यक्ति को खुले मैनहोल का पता नहीं चल सका और वह उसमें गिरकर बह गया. अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन दल और नगर निगम की आपदा प्रबंधन टीम ने संयुक्त रूप से खोज एवं बचाव अभियान चलाया, जिसके बाद बृहस्पतिवार को व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया. उपमहापौर संजय घाडी ने कहा कि इस मामले में संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा. उन्होंने ठेकेदार को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए इसे “गैर-इरादतन हत्या” का मामला बताया.

Continues below advertisement

सरकार को आम लोगों की जिंदगी से मतलब नहीं- पटोले

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि ये सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है. आम लोगों की जिंदगी से इनको कोई लेना देना नहीं है. इनको बस सत्ता चाहिए. पहले एक बस पर पेड़ गिरने से निर्दोष बच्चे की मौत हो गई और आज इनके 'विकास' का दूसरा नजारा सामने आया है. सरकार के भ्रष्टाचार की सीमा खत्म हो गई है. सरकार को लगता है कि हमार कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता है. 

शिंदे गुट के नेता दिलीप लांडे ने क्या कहा?

इस घटना पर शिंदे गुट के नेता दिलीप मामा लांडे ने कहा कि एक मैनहोल में गिरकर मौत हुई और अगले मैनहोल से शव बरामद हुआ. पुलिस और बीएमसी उसकी जांच कर रही है. जिसकी जिम्मेदारी सामने आएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. चेंबूर में बस के ऊपर पेड़ गिरने की घटना पर उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरी तरह से बीएमसी जिम्मेदार है. बीएमसी के लोगों को स्थानीय लोगों ने पेड़ के बारे में बताया था लेकिन बीएमसी ने कार्रवाई नहीं की. 

'तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल शुरू', संजय राउत का बड़ा आरो