मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं. पीक ऑवर में लोकल ट्रेनों में इतनी ज्यादा भीड़ होती है कि कई यात्रियों को मजबूरी में ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर सफर करना पड़ता है. इस दौरान यात्रियों की जान पर बनी रहती है. भीड़ की वजह से कई बार यात्रियों के ट्रेन से गिरने की घटनाएं सामने आती हैं, जिसमें लोगों की जान भी जाती है और कई यात्री घायल भी होते हैं.

Continues below advertisement

अब कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र के यात्रियों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग सामने आई है. सवाल यह है कि पीक ऑवर में लोकल ट्रेनें कब बढ़ेंगी और यात्रियों को इसका फायदा कब से मिलेगा?

राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'

Continues below advertisement

विधायक रविंद्र चव्हाण ने डीआरएम से की मुलाकात

कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र के रेल यात्रियों की प्रमुख मांगों और समस्याओं को लेकर महाराष्ट्र बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और विधायक रविंद्र चव्हाण ने मध्य रेलवे के विभागीय रेल प्रबंधक (DRM) हिरेश मीना के साथ बैठक की. यह बैठक मध्य रेलवे के सीएसटी स्थित मुख्यालय में हुई.

रेलवे यात्री संगठनों ने विधायक के सामने रखी थीं मांग

दरअसल, 26 सितंबर को रेलवे यात्री संगठनों के प्रतिनिधियों ने रविंद्र चव्हाण से मुलाकात कर यात्रियों की समस्याएं और मांगें उनके सामने रखी थीं. इसके बाद रेलवे प्रशासन के साथ यह अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक में पीक ऑवर के दौरान नीलजे रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए हर घंटे लोकल ट्रेन शुरू करने की मांग प्रमुखता से रखी गई. इसके साथ ही भीड़ के समय डोंबिवली और दिवा रेलवे स्टेशनों से सीधे मुंबई के लिए लोकल ट्रेनें चलाने की मांग भी की गई.

लोकल ट्रेनों में भीड़ प्रबंधन सहित कई विषयों पर चर्चा

यात्रियों की सुरक्षा, लोकल ट्रेनों में भीड़ के प्रबंधन और ट्रेनों के देरी से चलने जैसे मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा हुई. इन समस्याओं के तत्काल समाधान को लेकर रविंद्र चव्हाण ने मध्य रेलवे प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए. बैठक में लोढ़ा पलावा स्थित कासा रियो और कासा रियो गोल्ड को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटीज फेडरेशन की ओर से सतीश सिंह भी मौजूद रहे.

गौरतलब है कि ठाणे-मुंबई क्षेत्र की रेल यात्री समस्याओं और उपनगरीय रेल व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर हाल ही में 48 यात्री संगठनों के प्रतिनिधियों ने रविंद्र चव्हाण से मुलाकात की थी. डोंबिवली जिमखाना में हुई इस बैठक में मुंबई उपनगरीय रेलवे की क्षमता बढ़ाने, यात्रियों की सुरक्षा और सीधी रेल कनेक्टिविटी समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई थी.

अब यात्रियों की नजर रेलवे प्रशासन पर है कि नीलजे, डोंबिवली और दिवा के यात्रियों को पीक ऑवर की भीड़ से राहत देने के लिए अतिरिक्त लोकल ट्रेनें कब शुरू की जाती हैं.

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, केंद्रीय दल 11 अक्टूबर तक करेगा स्थिति का आकलन