मुंबई की लोकल ट्रेन में एक कथित मोबाइल चोर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि चर्चगेट से विरार की तरफ जा रही वेस्टर्न रेलवे की लोकल ट्रेन में कुछ यात्रियों ने एक शख्स को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ लिया. इसके बाद यात्रियों ने उसे ट्रेन के अंदर ही बांध दिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी. घटना का वीडियो सामने आने के बाद रेलवे पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है.

Continues below advertisement

जानकारी के मुताबिक, लोकल ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री का मोबाइल कथित तौर पर चोरी हो गया था. यात्रियों को शक होने पर एक शख्स को पकड़ लिया गया. इसके बाद यात्रियों ने उससे पूछताछ की और उसे ट्रेन के अंदर ही बांध दिया. देखते ही देखते कुछ यात्री उसके साथ मारपीट करने लगे.

मुंबई में CJP प्रोटेस्ट को लेकर संजय निरुपम ने उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग

Continues below advertisement

बेल्ट से पिटाई करते दिखे यात्री

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो से तीन यात्री आरोपी की बेल्ट से पिटाई करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में आरोपी ट्रेन के अंदर बंधा हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं. इस दौरान ट्रेन में मौजूद दूसरे यात्री भी पूरी घटना को देखते नजर आते हैं.

हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि जिस शख्स की पिटाई की गई, वही मोबाइल चोरी का आरोपी है या नहीं. पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़ी जानकारी की जांच कर रही है.

वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है. पुलिस अब वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. साथ ही कथित मोबाइल चोरी की घटना और उसके बाद हुई मारपीट की भी जांच की जा रही है.

मुंबई: शिवाजी पार्क में CJP के प्रोटेस्ट करने पर एक्शन, 500 लोगों पर FIR

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना किस लोकल ट्रेन और किस समय हुई थी. इसके अलावा वीडियो में दिखाई दे रहे यात्रियों की पहचान भी की जा रही है. फिलहाल मामले में जांच जारी है और पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी.