मुंबई में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई. मुंबई के पवई, विक्रोली, घाटकोपर, मलाड, गोरेगांव, बोरीवली, महिम, दादर, वर्ली और सहित साउथ मुंबई में भी तेज हवाओं के बारिश हो रही है. हवा की रफ्तार 70 से 80 प्रति घंटे के बीच है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटे तक तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

Continues below advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मंगलवार (29 सितंबर, 2026) को शाम 7 बजे जारी की गई 'नाउकास्ट' चेतावनी के अनुसार, यह मौसम अलर्ट अगले तीन घंटे यानी रात 10 बजे तक लागू रहेगा.

IMD ने येलो अलर्ट जारी कर जरूरी सावधानी बरतने की दी सलाह

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी ने 'येलो अलर्ट' जारी करते हुए यह भी कहा कि इस अवधि के दौरान मुंबई में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की बहुत संभावना है. IMD ने लोगों को अलर्ट की अवधि के दौरान जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर उन इलाकों में जहां बिजली कड़क रही है और तेज़ हवाएं चल रही हैं.

Continues below advertisement

बारिश और तेज हवाओं के चलते कई जगह गिरे पेड़

मुंबई में भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ गिर गए हैं. फिल्म सिटी में कई जगह पेड़ गिरने की घटना सामने आई है. हालांकि किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है.

मुंबई के कुछ इलाकों में जलजमाव

बारिश की वजह से मुंबई के कुछ इलाकों में जलजमाव हो गया है. पानी भरने के कारण अंधेरी ईस्ट-वेस्ट सबवे को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा. मुलुंड, कुर्ला और अंधेरी उन इलाकों में शामिल थे जहां बारिश हुई, जबकि ठाणे के आस-पास के इलाकों में भी बारिश हुई. शहर में गर्मी और उमस भरे दिन के बाद मौसम में यह बदलाव आया.

मुंबई आने-जाने वाली उड़ानों पर भी पड़ सकता है असर

खराब मौसम की वजह से आज मुंबई आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ सकता है. एअर इंडिया ने यात्रियों से आग्रह किया है कि एयरपोर्ट जाने से पहले इस https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html लिंक पर उड़ानों की स्टेटस देख लें. आपकी समझदारी और सहयोग के लिए धन्यवाद. आपकी सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

Explained: 135 साल पुराने डिब्बेवाले का डिब्बा गोल कैसे हुआ? हार्वर्ड यूनिवर्सिटी तक खुले राज