महाराष्ट्र में मुंबई के उपनगर भांडुप में सोमवार को अलग-अलग ट्रेन दुर्घटनाओं तीन लोगों की मौत हो गयी. इसमें दो दोस्त भी ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वालों में शामिल हैं.  इसके अलावा ठाणे और मुलुंड के बीक ट्रैक पर घायल मिले एक व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Continues below advertisement

जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है. उधर युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतकों की शिनाख्त साहिल टिटे, राहुल और खरबान राजभर के रूप में हुई है. 

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी?

Continues below advertisement

भांडुप में AC लोकल की चपेट में आया युवक

पहली घटना भांडुप स्टेशन पर सुबह हुई. 21 वर्षीय साहिल टिटे प्लेटफॉर्म नंबर 4 से प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. इसी दौरान वह आने वाली AC लोकल की चपेट में आ गया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. साहिल अमर नगर, दरगाह रोड स्थित कालिका मंदिर के पास अंबे निवास में रहता था.

कांजुरमार्ग-विक्रोली के बीच दो दोस्तों की मौत

दूसरी घटना में कांजुरमार्ग और विक्रोली के बीच रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव मिले. मृतकों की पहचान राहुल राजभर (25) और खरबान राजभर (40) के रूप में हुई है. दोनों दोस्त थे. जानकारी के मुताबिक, ट्रेन रुकने के बाद दोनों उससे नीचे उतरकर रेलवे ट्रैक के सहारे चल रहे थे. इसी दौरान वे दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई. ट्रैक पर शव देखकर मोटरमैन ने रेलवे कंट्रोल को सूचना दी.

ठाणे-मुलुंड के बीच ट्रैक पर घायल मिला व्यक्ति

इसी बीच ठाणे और मुलुंड के बीच रेलवे ट्रैक पर एक अन्य व्यक्ति घायल और अचेत अवस्था में मिला. उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसकी हालत खतरे से बाहर है. रेलवे ट्रैक पर हुई इन घटनाओं के बाद रेलवे पुलिस और मध्य रेलवे प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं.

यह भी पढ़ें: मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक