एक्सप्लोरर

Money Laundering Case: नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर BJP विधायकों ने किया विधानसभा के बाहर प्रदर्शन

Money Laundering Case: एनसीपी नेता (NCP Leader) और महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) में मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) करीब एक महीने से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार हैं.

Money Laundering Case: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक करीब एक महीने से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार हैं. लेकिन गिरफ्तारी के इतने दिन बाद भी वो लगातार सरकार में मंत्री पद पर बने हुए हैं. इसी को लेकर बीजेपी विधायक लगातार विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर मलिक के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

महाराष्ट्र में बजट सत्र चल रहा है और बीजेपी लगातार सदन में भी नवाब मलिक के इस्तीफे का मुद्दा उठा रही है. हालांकि महाराष्ट्र अघाड़ी सरकार इसपर अपना रुख पहले ही साफ कर चुकी है. इस्तीफे की मांग को लेकर राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने गिरफ्तारी के समय ये साफ कर दिया था कि सरकार मलिक पर इस्तीफे के लिए दबाव नहीं बनाएगी. 

मंत्री पद नहीं लेकिन छोड़ेंगे विभाग

एनसीपी  (NCP) ने नवाब मलिक (Nawab Malik) को मंत्री बनाए रखने का फैसला पहले ही ले लिया है. हालांकि उनके विभागों को दूसरे कैबिनेट सहयोगियों को सौंपने का फैसला किया गया है. बता दें कि एनसीपी ने गुरुवार को उनसे विभागों को लेने का फैसला किया. नवाब मलिक शिवसेना के नेतृत्व वाली एमवीए गठबंधन सरकार में अल्पसंख्यक मामलों और कौशल विकास विभागों के मंत्री हैं. एमवीए गठबंधन में एनसीपी शामिल है. नवाब मलिक को ईडी ने फरवरी के अंत में मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया था.

23 फरवरी को गिरफ्तार हुए थे नवाब मलिक

नवाब मलिक को ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद 23 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था. मलिक की गिरफ्तारी के बाद से ही महाराष्ट्र में सराकर और विपक्ष आमने सामने हैं. गिरफ्तारी के बाद 7 मार्च तक मलिक ईडी की हिरासत में रहे. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 21 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था जिसे अब बढ़ाकर 4 अप्रैल तक के लिए कर दिया गया है. 

क्या है ईडी का आरोप?

जांच एजेंसी ने PMLA के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था. गिरफ्तारी के बाद ईडी ने नवाब मलिक को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की. उनकी रिमांड खत्म होने के बाद 7 मार्च को मुंबई की एक अदालत ने उन्हें और 14 दिनों के लिए हिरासत में भेज दिया था.

आरोप है कि नवाब मलिक ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर से कुर्ला स्थित गोवा परिसर में 3 एकड़ जमीन खरीदी थी. जांच के मुताबिक जमीन की मौजूदा कीमत करीब 300 करोड़ रुपये है.

ये हैं महाराष्ट्र से जुडी़ आज की बड़ी खबरें

Nashik News: राजस्थान के CM अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पर मामला दर्ज, लगा है ये बड़ा आरोप

Maharashtra News: ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन पर शरद पवार ने दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण बिल नहीं हुआ पास तो आया प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'महिलाओं के लिए दुखद...'
महिला आरक्षण बिल नहीं हुआ पास तो आया प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'महिलाओं के लिए दुखद...'
Maharashtra: तलाक के विवाद में हैवानियत! कमरे में ले जाकर पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
तलाक के विवाद में हैवानियत! कमरे में ले जाकर पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
Maharashtra: प्यार के नाम पर धोखा! युवती के साथ 2 साल तक किया शोषण, फिर जबरन कराया गर्भपात
प्यार के नाम पर धोखा! युवती के साथ 2 साल तक किया शोषण, फिर जबरन कराया गर्भपात
नासिक TCS विवाद: गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट पहुंची HR निदा खान, कहा- मैं प्रेगनेंट हूं
नासिक TCS विवाद: गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट पहुंची HR निदा खान, कहा- मैं प्रेगनेंट हूं

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
कैसे लोकसभा में महिला आरक्षण के आंकड़ों में हार गई सरकार, जानिए- पीएम मोदी के चाणक्य भी फेल हुए
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
'पाप है क्या?' जर्मन मॉडल की फोटो लाइक करने पर ट्रोल हुए विराट कोहली, अमीषा पटेल ने दिया मुंहतोड़ जवाब
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद की सजा
10 साल पहले जिम में कुल्हाड़ी मारकर कर दी थी BJP कार्यकर्ता की हत्या, कर्नाटक में कांग्रेस MLA को उम्रकैद
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
किचन गार्डन में कैसे उगा सकते हैं पाकिस्तानी कागजी नींबू, नॉर्मल नींबू से यह कितना कीमती?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
कैसे ट्रैक होती है सोशल मीडिया पोस्ट, पुलिस कैसे लगाती है अपराधी का पता?
Embed widget