एक्सप्लोरर

Maharashtra: निर्मला सीतारमण और विजय रुपाणी पर्यवेक्षक नियुक्त, 4 दिसंबर को विधायक दल की बैठक

Maharashtra CM: महाराष्ट्र में 4 दिसंबर को बीजेपी के विधायक दल की बैठक होनी है. इसके लिए बीजेपी ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है.

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को महाराष्ट्र के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है. महाराष्ट्र में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए इन दोनों नेताओं की नियुक्ति की गई है. 4 दिसंबर को महाराष्ट्र में बीजेपी के विधायक दल की बैठक होनी है. विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव होगा और इसके बाद सरकार गठन के आगे की कार्यवाही होगी. विजय रुपाणी पंजाब में बीजेपी के प्रभारी है.

महाराष्ट्र में बीजेपी को दोनों सहयोगी एनसीपी और शिवसेना में विधायक दल की बैठक और नेता का चुनाव हो चुका है. बीते दिनों एनसीपी ने अजित पवार तो वहीं शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को अपना नेता चुना था. लेकिन बीजेपी में अभी तक ये प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है.

बीजेपी विधायक दल की बैठक में जिस नेता के नाम पर मुहर लगेगी उसी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में महायुति की सरकार के गठन का दावा पेश किया जाएगा. महायुति में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है. सबकी नजरें इसी बात पर टिकी हैं कि बीजेपी का नेता कौन होगा. सूत्रों की मानें तो देवेंद्र फडणवीस इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं.

महाराष्ट्र में सोमवार को विधायक दल की बैठक होनी थी लेकिन एकनाथ शिंदे की तबीयत पूरी तरह से ठीक नहीं होने की वजह से ये बैठक नहीं हो पाई. डॉक्टर्स ने एकनाथ शिंदे को आराम करने की सलाह दी है. 

महाराष्ट्र में इस बात पर भी सबकी नजरे हैं है कि विभागों के बंटवारे में बीजेपी, शिवसेना और अजित पवार के खाते में क्या जाता है. इसका फैसला भी महायुति की अगली बैठक में होना है. माना जा रहा है कि सरकार बनाने से पहले तीनों दलों में इस पर फैसला हो जाएगा. 

महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को आजाद मैदान में होने है. 23 नवंबर को चुनाव नतीजों के बाद से अभी तक सरकार का गठन नहीं होने के मुद्दे पर विपक्ष हमलावर है.

क्या महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम बनेंगे एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे? खुद दिया बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक

वीडियोज

Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News
Shankaracharya Controversy: Chitra ने खोल दिए Avimukteshwaranand विवाद के सारे पन्ने ! | Mahadangal
Shankaracharya Controversy: 6 दिनों से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद बिगड़ी तबीयत | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
जब बेटे को देखकर CM नीतीश ने पूछा- 'तुम कब आ गए', निशांत की 'राजनीतिक पारी' पर मुस्कुराए
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
26 जनवरी की परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की झांकी, PAK का F-16 धू-धूकर जलेगा, S-400 के साथ दिखेंगे ये हथियार
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
जज के सामने खड़े होकर वकील ने कहा- हद में रहें, CJI ने लगाई क्लास- आंख दिखाओगे तो...
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
भारत-न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, टीम इंडिया का ऐतिहासिक रन चेज; न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने कटाई नाक
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'आज भी सलमान-शाहरुख राज करते हैं...' बॉलीवुड से दूरी पर रिमी सेन ने किया खुलासा
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
कड़ाके की सर्दी और बर्फीले मौसम के बीच चलती है पढ़ाई, जानें भारत की सबसे ऊंची यूनिवर्सिटी
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
Embed widget