एक्सप्लोरर

Maharashtra TET Scam: बागी शिवसेना विधायक के बच्चों के नाम TET घोटाले में आए सामने, उद्धव धड़े ने की जांच की मांग

Maharashtra टीईटी परीक्षा में शिंदे खेमे के विधायक और पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार के बच्चों का नाम आने पर उद्धव खेमे ने जांच की मांग की है. इस घोटाले में कथित तौर पर सत्तार के 4 बच्चों का नाम है.

Maharashtra TET Scam: शिक्षक अर्हता परीक्षा (टीईटी) 2019-20 में कथित कदाचार को लेकर अयोग्य ठहराए गए और इस परीक्षा में दोबारा शामिल होने से रोके गए 7,880 अभ्यर्थियों की सूची में बागी विधायक अब्दुल सत्तार (Abdul Sattar) की तीन बेटियों व एक बेटे का नाम आने के बाद शिवसेना के उद्धव ठाकरे धड़े के नेताओं ने सोमवार को जांच की मांग की. सत्तार ने राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया और इस सूची के समय पर सवाल खड़ा किया जब मंगलवार को महाराष्ट्र मंत्रिपरिषद का बहुप्रतीक्षित विस्तार होने की उम्मीद है. कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्तार शायद राज्य के शिक्षा मंत्री बनाए जाएं.

अंबादास दानवे ने की जांच की मांग

शिवसेना (उद्धव ठाकरे धड़े) के विधान परिषद सदस्य अंबादास दानवे ने टीईटी मामले में सत्तार की भूमिका का पता लगाने के लिए जांच की मांग की. उन्होंने यहां पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ जब ऐसा ही मामला सामने आया था तब तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल नीलांगेकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन अब सत्तार जैसे लोग बड़े विभागों के लिए अपने पक्ष में चीजें लामबंद कर रहे हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) सत्तार जैसे लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं.’’ दानवे ने कहा, ‘‘ यह गंभीर मुद्दा है और टीईटी घोटाले में अब्दुल सत्तार की भूमिका का पता लगाया जाना चाहिए.’’

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने विधान परिषद में विपक्ष के नेता पद के लिए अंबादास दानवे को किया नामित

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने ऐसे किया कटाक्ष

ठाकरे के समर्थक एवं औरंगाबाद के पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने कहा कि यदि सत्तार बेगुनाह हैं तो उन्हें चुप रहना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘ सत्तार हमारे पुराने मित्र हैं. सरकार को इस मामले की जांच करनी चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए.’’ चव्हाण ने कहा कि शायद नयी मंत्रिपरिषद में सत्तार शिक्षा मंत्री हों. उन्होंने कहा, ‘‘ जब सरकार में ऐसा अस्थायित्व हो तब किसी के पास भी ऐसे घोटालों का संज्ञान लेने का समय नहीं होता है. अन्य मुद्दे ठंडे बस्ते में रख दिए जाते हैं और ध्यान इस पर होता है कि कौन मंत्री बनने जा रहा है और उसे क्या विभाग मिलेगा.’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में अच्छे प्रशासन की परंपरा समापन की ओर है.

एनसीपी ने भी किया विरोध

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की पुणे इकाई ने प्रदर्शन किया और कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्तार को शिक्षा मंत्री बनाया जाए. महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (एमएससीई) ने गत बुधवार को कहा था कि उसने 7,880 उम्मीदवारों को टीईटी, 2019 के अंकपत्र में छेड़छाड़ में उनकी संलिप्तता को लेकर अयोग्य ठहराया है.

Maharashtra Cabinet Expansion: उद्धव सरकार में मंत्री रहे विधायकों को शिंदे मंत्रिमंडल में मिल सकती है जगह, ये नाम चर्चा में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पत्नी को I Love You' वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, 'पागल आदमी...'
'पत्नी को I Love You' वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, 'पागल आदमी...'
महाराष्ट्र: 'SIR में नाम न काटने का आदेश नहीं दे सकते क्योंकि...', बॉम्बे HC की अहम टिप्पणी
महाराष्ट्र: 'SIR में नाम न काटने का आदेश नहीं दे सकते क्योंकि...', बॉम्बे HC की अहम टिप्पणी
SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, 'हमारे संविधान...'
SIR विवाद: जस्टिस भुइयां की टिप्पणी पर पवार गुट ने कहा, 'हमारे संविधान...'
मुंबई में आदिवासी छात्रों की हिरासत पर विवाद, कांग्रेस नेता भाई जगताप ने उठाए सवाल
मुंबई में आदिवासी छात्रों की हिरासत पर विवाद, कांग्रेस नेता भाई जगताप ने उठाए सवाल

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश कुमार को छोड़नी पड़ेगी कुर्सी? | BJP | Congress | ABP
Supreme Court on Gyanesh Kumar: विपक्ष Vs ज्ञानेश, अंतिम फैसला अभी है शेष! | BJP | Congress | ABP
Supreme Court Hearing on CEC Gyanesh: ज्ञानेश कुमार पर SC ने क्या कहा? | Congress | BJP | ABP News
Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
रामपुर जेल में बंद आजम खान से मिल सकते हैं अखिलेश यादव, पत्नी ने क्या बताया?
रामपुर जेल में बंद आजम खान से मिल सकते हैं अखिलेश यादव, पत्नी ने क्या बताया?
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
नेटफ्लिक्स पर अक्टूबर में एंटरटेनमेंट का महा-डोज, रिलीज होंगी 9 धमाकेदार फिल्में-सीरीज
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, महिला जजों की संख्या बढ़कर हुई तीन
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
SC के नोटिस पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पात्रा बोले- 'तानाशाही-डर का माहौल...'
केले के साथ क्यों नहीं रखने चाहिए दूसरे फल, जान लीजिए काम की बात?
केले के साथ क्यों नहीं रखने चाहिए दूसरे फल, जान लीजिए काम की बात?
Embed widget