Presidential Election 2022: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार के एक ऐलान ने विपक्ष की तमाम उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. दरअसल मामला ये है कि देश में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि विपक्ष संयुक्त रूप से शरद पवार को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर सकता है, लेकिन शरद पवार ने खुद ऐसी अटकलों पर विराम लगा दिया है.  पवार ने कहा कि वह विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार नहीं हैं. यह बात उन्होंने सोमवार को एनसीपी की कैबिनेट की बैठक के दौरान कही. पवार के इस बयान ने विपक्षी खेमे में निराशा के बादल छा गए हैं. बता दें कि पवार को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए कांग्रेस ने भी अपना समर्थन जाहिर किया था.

पवार राष्ट्रपति पद के सबसे बेहतर उम्मीदवारबता दें कि आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने रविवार को पवार को राष्ट्रपति पद का सबसे उपयुक्त उम्मीदवार बताया. वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि यदि देश को बढ़िया प्रशासक चाहिए तो शरद पवार से बेहतर कोई नहीं हो सकता.

पवार को इन पार्टियों का समर्थनखबरों की मानें तो पवार को डीएमके, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की मंजूरी मिल चुकी है. यानी ये पार्टियां चाहती हैं कि पवार राष्ट्रपति बनें. बता दें कि 18 जुलाई को देश में राष्ट्रपति का चुनाव होना है. वहीं टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 15 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. उम्मीद है कि इस बैठक में शरद पवार को मनाने की पूरी कोशिश की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra MLC Election: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की 10 सीटों पर उतरे 11 उम्मीदवार, क्या बीजेपी फिर बिगाड़ेगी खेल?

Maharashtra: संजय राउत ने इस नेता को बताया राष्ट्रपति पद का सबसे बेहतर उम्मीदवार, BJP को लेकर कही यह बात