एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के जलगांव से अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, 50 करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त

Maharashtra News: महाराष्ट्र के जलगांव में पुलिस ने 39 किलोग्राम एम्फेटामाइन जब्त की, जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपये है. तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए. दवा दिल्ली से बेंगलुरु ले जाई जा रही थी.

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पुलिस ने 50 करोड़ रुपये मूल्य का 39 किलोग्राम ‘एम्फेटामाइन’ नामक मादक पदार्थ जब्त किया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि इस जब्ती और एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के साथ कथित सांठ-गांठ के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर चालीसगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात एक कार को रोका.

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही थी एम्फेटामाइन

अधिकारी ने बताया कि तलाशी लेने के बाद लगभग 50 करोड़ रुपये मूल्य का 39 किलोग्राम एम्फेटामाइन बरामद की गई. उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित दवा दिल्ली से इंदौर, धुले, चालीसगांव और छत्रपति संभाजी नगर होते हुए बेंगलुरु ले जाई जा रही थी.

उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में इस दवा के संभावित प्राप्तकर्ता की पहचान के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है. एम्फेटामाइन, जिसे ‘स्पीड’ और ‘क्रिस्टल मेथ’ जैसे नामों से जाना जाता है. केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के लिए एक शक्तिशाली उत्तेजक के रूप में काम करती है और इसके चिकित्सीय उपयोग हैं.

युवा मनोरंजन के लिए इसका दुरुपयोग करते हैं

हालांकि, कई युवा मनोरंजन के लिए इसका दुरुपयोग करते हैं. एम्फेटामाइन एक नशीली दवा है, जो दिमाग और नसों पर असर डालती है. इसे लेने से कुछ समय के लिए इंसान बहुत एक्टिव महसूस करता है.

यह दवा पहले कुछ बीमारियों के इलाज के लिए बनाई गई थी, लेकिन अब कई लोग इसका गलत इस्तेमाल नशे के लिए करने लगे हैं. यह दवा खतरनाक लत और बीमारियों का कारण बन सकती है. पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.

कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं

अफसरों का कहना है कि ड्रग्स के नेटवर्क, फंडिंग और सप्लाई चैन की गहराई से जांच की जा रही है. जांच एजेंसियां संभावित खरीदारों और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में हैं. जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमान बना अभेद्य किला! रूस से ₹10,000 करोड़ की डील, पाकिस्तान को लगेगा 288 मिसाइलों का झटका
आसमान बना अभेद्य किला! रूस से ₹10,000 करोड़ की डील, पाकिस्तान को लगेगा 288 मिसाइलों का झटका
दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश
बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश
IND vs PAK Head To Head: श्रीलंका में होगा भारत-पाक महामुकाबला, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा भारी?
श्रीलंका में होगा भारत-पाक महामुकाबला, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा भारी?

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आसमान बना अभेद्य किला! रूस से ₹10,000 करोड़ की डील, पाकिस्तान को लगेगा 288 मिसाइलों का झटका
आसमान बना अभेद्य किला! रूस से ₹10,000 करोड़ की डील, पाकिस्तान को लगेगा 288 मिसाइलों का झटका
दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश
बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश
IND vs PAK Head To Head: श्रीलंका में होगा भारत-पाक महामुकाबला, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा भारी?
श्रीलंका में होगा भारत-पाक महामुकाबला, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा भारी?
रणवीर सिंह को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, वॉइस नोट के जरिए मागे गए थे करोड़ो, ये नेटवर्क किया गया था इस्तेमाल
रणवीर सिंह को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, वॉइस नोट के जरिए मागे गए थे करोड़ो
देश की सबसे अनोखी ट्रेन, जिसे रोकने के लिए लाल सिग्नल नहीं; बस काफी है हाथ का इशारा
देश की सबसे अनोखी ट्रेन, जिसे रोकने के लिए लाल सिग्नल नहीं; बस काफी है हाथ का इशारा
1 लाख डॉलर की H-1B फीस पर कंपनियों की नई चाल, बदला ये तरीका, विदेशी छात्रों की हुई बल्ले-बल्ले
1 लाख डॉलर की H-1B फीस पर कंपनियों की नई चाल, बदला ये तरीका, विदेशी छात्रों की हुई बल्ले-बल्ले
DSSSB ने जारी किया 2026 की भर्ती एग्जाम का नोटिस, सख्त नियमों के साथ जारी हुई नई गाइडलाइन
DSSSB ने जारी किया 2026 की भर्ती एग्जाम का नोटिस, सख्त नियमों के साथ जारी हुई नई गाइडलाइन
Embed widget