एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: 26 लाख महिलाएं शक के घेरे में! ‘लाडकी बहिन’ योजना में बड़ा खुलासा, सरकार ने उठाया ये कदम

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार ने ‘लाडकी बहिन’ योजना के 26 लाख संदिग्ध लाभार्थियों की जांच शुरू की है. अपात्र लोगों द्वारा 1,500 रुपये मासिक भुगतान का दुरुपयोग रोकना इसका मुख्य उद्देश्य है.

महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना के 26 लाख से ज्यादा संदिग्ध लाभार्थियों की जांच का आदेश दिया है. महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि यह कदम अपात्र लोगों द्वारा योजना का लाभ लेने की आशंका के चलते उठाया गया है.

जिला प्रशासन को लाभार्थियों के आवेदनों और पात्रता का भौतिक सत्यापन (Physical verification) करने का निर्देश दिया गया है, जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जांच की जिम्मेदारी दी गई है.

क्या है नियम और क्या है उल्लंघन?

अधिकारियों के मुताबिक, योजना के तहत प्रति परिवार 21 से 65 साल की केवल दो महिलाओं को ही 1,500 रुपये मासिक सहायता मिलनी चाहिए, लेकिन कई मामलों में 3 या अधिक महिलाओं, या पात्र आयु वर्ग से बाहर की महिलाओं को भी लाभ मिल रहा है.

आयु सीमा उल्लंघन: पात्र आयु वर्ग से बाहर पाई जाने वाली महिलाओं को तुरंत अयोग्य घोषित किया जाएगा. परिवार सीमा उल्लंघन: 2 से अधिक लाभार्थियों वाले परिवारों में केवल दो को ही योजना का लाभ मिलेगा. दस्तावेज और संपत्ति जांच: फर्जी कागजात, झूठे निवास प्रमाणपत्र और चार पहिया वाहन स्वामित्व की भी समीक्षा होगी.

अधिकारियों ने बताया कि पहले की जांच में 14,000 पुरुषों को भी 10 महीने तक योजना का लाभ लेते पाया गया था, जिससे 21 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान हुआ. इसके अलावा, 2,000 से अधिक सरकारी कर्मचारियों ने भी अनुचित रूप से इस योजना का लाभ उठाया.

जिलों में कार्रवाई और मौजूदा स्थिति

महिला एवं बाल विकास विभाग ने संदिग्ध लाभार्थियों की एक विस्तृत सूची तैयार की है और कई जिलों में जांच शुरू हो चुकी है. उदाहरण के तौर पर, जालना जिले में लगभग 70,000 लाभार्थियों की पात्रता की जांच की जा रही है. विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद, पात्र लाभार्थियों को योजना के तहत सहायता मिलती रहेगी, जबकि अपात्र लोगों के नाम तुरंत हटाए जाएंगे.

अधिकारियों का मानना है कि यह कदम योजना की पारदर्शिता और वास्तविक जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित होगा. इस प्रक्रिया में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्थानीय प्रशासन और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त टीम लगाई गई है, जो तय मानदंडों के आधार पर घर-घर जाकर सत्यापन कर रही है.

लाडकी बहिन योजना का मुख्य उद्देश्य

मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है. लेकिन अपात्र लाभार्थियों की बड़ी संख्या सामने आने से योजना की विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं. राज्य सरकार का कहना है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी, ताकि भविष्य में इस तरह के दुरुपयोग की संभावना कम की जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
महाराष्ट्र में क्या चल रहा? 20 दिन में दूसरी बार होगी पीएम मोदी और सुप्रिया सुले की मुलाकात!
महाराष्ट्र में क्या चल रहा? 20 दिन में दूसरी बार होगी पीएम मोदी और सुप्रिया सुले की मुलाकात!
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget