एक्सप्लोरर

Maharashtra: पुणे के गैंगस्टर से बेटे पार्थ की मुलाकात पर अजित पवार का बड़ा बयान, बोले- 'कुख्यात अपराधी से मिलना...'

Parth Pawar Viral Image: पार्थ पवार और गैंगस्टर गजानन मार्ने की मुलाकात पर अजित पवार का बड़ा बयान सामने आया है. डिप्टी सीएम ने कहा, यह नहीं होना चाहिए था. मैं उनसे बात करूंगा.

Ajit Pawar on Gajanan Marne: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि उनके बेटे की एक कुख्यात अपराधी से मुलाकात गलत थी और इसे टाला जाना चाहिए था. इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. पवार ने कहा कि वह पार्थ पवार और गैंगस्टर गजानन मार्ने की मुलाकात का सभी विवरण जुटाएंगे. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उनके बेटे को वहां ले गए होंगे. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता ने दावा किया, ‘‘घटना के बाद मैंने पुलिस से स्पष्ट रूप से कहा कि इस तरह के तत्व उनके नजदीक नहीं आने चाहिए थे. यह किसी भी राजनीतिक नेता के साथ हो सकता है.’’

क्या बोले अजित पवार?
बारामती से विधायक ने कहा, ‘‘जो कुछ हुआ वह गलत था. मैं सभी विवरण जुटा रहा हूं. ऐसा लगता है कि पार्टी कार्यकर्ता पार्थ को वहां ले गए. यह नहीं होना चाहिए था. मैं उनसे बात करूंगा.’’ पवार ने कहा कि एक कुख्यात अपराधी को कभी पार्टी में शामिल किया गया था लेकिन उसके अतीत के बारे में पता चलने पर उसे तुरंत हटा दिया गया. राकांपा के कई कार्यकर्ताओं के साथ पार्थ पवार और मार्ने के बीच मुलाकात की तस्वीरों का सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसार हुआ. राकांपा के शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के बारे में पूछे जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूछताछ के लिए लोगों को तलब करना जांच एजेंसियों का काम है और सच-सच जवाब देना लोगों का कर्तव्य है.

उन्होंने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने मुझसे भी पांच घंटे पूछताछ की लेकिन भीड़ जुटा कर दुष्प्रचार नहीं किया.’’ शरद पवार के पोते रोहित पवार महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक से जुड़े कथित घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए के लिए बुधवार को ईडी के समक्ष पेश हुए थे, और 11 घंटे से अधिक समय बाद वहां से निकले थे. राकांपा के सैकड़ों कार्यकर्ता दक्षिण मुंबई में पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए थे और रोहित पवार के समर्थन में नारे लगाये तथा ईडी के खिलफ प्रदर्शन किया.

ये भी पढ़ें: Maharashtra-Delhi Corona Case: कोरोना वायरस अब भी ले रहा जान, महाराष्ट्र में एक की मौत, दिल्ली में 21 नए मामले दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एलन मस्क और जुकरबर्ग के साथ एपस्टीन की डिनर पार्टी, नई फोटो ने फिर मचाई खलबली
एलन मस्क और जुकरबर्ग के साथ एपस्टीन की डिनर पार्टी! नई फोटो ने फिर मचाई खलबली
Sharad Pawar Health Update: अब कैसी है शरद पवार की तबीयत? बेटी सुप्रिया सुले ने बताया- 'अगले चार दिन...'
अब कैसी है शरद पवार की तबीयत? बेटी सुप्रिया सुले ने बताया- 'अगले चार दिन...'
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
T20 World Cup 2026 PAK vs USA: पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख
पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

वीडियोज

Bihar Breaking: Darbhanga केस को लेकर Nitish सरकार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा | Parliament Session
Peeragarhi Case Update: पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग! | Breaking | ABP News
Om Birla की जाएगी कुर्सी? 102 सांसदों ने कर दिए नोटिस पर हस्ताक्षर ! | Parliament Session
Anil Ambani पर ED का शिकंजा, 40,000 करोड़ का हिसाब लेगी SIT | Reliance Group | Breaking
Maharashtra जिला परिषद चुनाव में महायुति की जीत, PM Modi ने दी बधाई | BJP | Mahayuti Victory

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क और जुकरबर्ग के साथ एपस्टीन की डिनर पार्टी, नई फोटो ने फिर मचाई खलबली
एलन मस्क और जुकरबर्ग के साथ एपस्टीन की डिनर पार्टी! नई फोटो ने फिर मचाई खलबली
Sharad Pawar Health Update: अब कैसी है शरद पवार की तबीयत? बेटी सुप्रिया सुले ने बताया- 'अगले चार दिन...'
अब कैसी है शरद पवार की तबीयत? बेटी सुप्रिया सुले ने बताया- 'अगले चार दिन...'
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
भारत-US डील के बाद तिलमिलाए यूनुस, ट्रंप के पास पहुंचे, सीक्रेट मीटिंग से कम करवाया टैरिफ, जानें अब कितना
T20 World Cup 2026 PAK vs USA: पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख
पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी! अमेरिका के ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख
रणवीर सिंह vs यश: 'धुरंधर' और 'टॉक्सिक' के एक्टर्स में ज्यादा अमीर कौन? दोनों की नेटवर्थ जानें
रणवीर सिंह vs यश: 'धुरंधर' और 'टॉक्सिक' के एक्टर्स में ज्यादा अमीर कौन? दोनों की नेटवर्थ जानें
ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर क्या होगा सपा का रुख? रामगोपाल यादव ने किया खुलासा
ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर क्या होगा सपा का रुख? रामगोपाल यादव ने किया खुलासा
IAS IPS Posting: किसी IAS और IPS ऑफिसर को कहां पोस्टिंग मिलेगी, कैसे तय होता है कैडर सिस्टम?
किसी IAS और IPS ऑफिसर को कहां पोस्टिंग मिलेगी, कैसे तय होता है कैडर सिस्टम?
मुंबई मेट्रो में इंजीनियर और आईटी समेत कई पदों पर वैकेंसी, लाखों में मिलेगी सैलरी; यहां जानें पूरी डिटेल्स
मुंबई मेट्रो में इंजीनियर और आईटी समेत कई पदों पर वैकेंसी, लाखों में मिलेगी सैलरी; यहां जानें पूरी डिटेल्स
Embed widget