Maharashtra Corona News: महाराष्ट्र में आज यानी गुरुवार (6 अप्रैल) को कोरोना के 803 नए मामले सामने आए. इसी के साथ तीन कोरोना संक्रमितों की राज्य में मौत भी हुई है. महाराष्ट्र सरकार की हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में कोरोना संक्रम से ठीक होने यानी रिकवरी दर 98.13 फीसदी है. वहीं राजधानी मुंबई में आज कोरोना के 216 नए मामले सामने आए, साथ ही एक मरीज की मौत भी हुई. नए मामलों के साथ मुंबई में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1268 हो गई है.
मुंबई में कोरोना के 216 नए मामले
बात अगर राजधानी मुंबई की करें तो मुंबई में बीते 24 घंटे में 216 नए कोरोना के केस दर्ज हुए हैं. इसी के साथ शहर में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1268 हो गई है. मुंबई में आज कोरोना से एक मरीज की मौत की भी खबर है. मुंबई के अस्पतालों में इस समय कोरोना के कुल 100 मरीज भर्ती है, जिनमें से 20 मरीज ऑक्सीजन पर हैं. आज 19 नए मरीज अस्पताल में भर्ती हुए हैं. राज्य में कोरोना से रिकवरी सेट 18.13 प्रतिशत है.
बुधवार को सामने आए थे 569 नए केस
एक दिन पहले यानी बुधवार (5 अप्रैल) को महाराष्ट्र में कोरोना के 569 नए केस सामने आए थे जबकि दो लोगों की मौत भी हुई थी. महाराष्ट्र समेत पूरे देश में कोरोना के मामलों में इजाफा देखा रहा है.
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 5,335 नए मामले सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. इसी के साथ देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या भी बढ़कर 25,587 जा पहुंची है. देश भर में आज कोरोना से कुल 13 लोगों की मौत हुई, जिनमें दो मौत कर्नाटक, तीन महाराष्ट्र, एक-एक केरल और पंजाब जबकि केलर में 7 लोगों की मौत हुई.
