एक्सप्लोरर

असदुद्दीन ओवैसी को सोलापुर पुलिस का नोटिस, हिदायत मिली तो 15 मिनट की दिलाई याद, बोले- बीबी से मिलूंगा तो...'

Maharashtra Election 2024: सोलापुर पुलिस की तरफ से दिए गए नोटिस में असदुद्दीन ओवैसी को किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचाने और भड़काऊ भाषण न देने की हिदायत दी गई है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बीच एक रैली के दौरान सोलापुर पुलिस ने ओवैसी को नोटिस थमा दिया. खास बात यह है कि यह नोटिस भरे मंच पर दिया गया. वे सोलापुर मध्य विधानसभा क्षेत्र के पार्टी उम्मीदवार फारूक शाब्दी की रैली में शामिल होने के लिए आए थे. इसी दौरान औवेसी को नोटिस दिया गया. पुलिस ने भारतीय नागरिक संहिता की धारा 168 के तहत ओवैसी को नोटिस जारी किया है.

सोलापुर पुलिस की तरफ से दिए गए नोटिस में ओवैसी को किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचाने और भड़काऊ भाषण न देने की हिदायत दी गई है.

‘पुलिस कैसे नोटिस भेज सकती है?‘
इसके बाद असदुद्दीन ओवैसी ने मंच पर अपने संबोधन के दौरान नोटिस के बारे में बोलते हुए कहा मैंने नोटिस रिसीव कर लिया है. लेकिन, मुझे ये समझ नहीं आया कि आचार संहिता के दौरान पुलिस कैसे नोटिस भेज सकती है. आचार संहिता लागू होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर पुलिस को कंट्रोल करता है, ऐसे में पुलिस कैसे बिना रिटर्निंग ऑफिसर की परमिशन के नोटिस भेज सकती है. लेकिन, मुझे कोई प्रोब्लम नहीं है.

इस दौरान ओवैसी ने अपने छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी के '15 मिनट' वाले बयान की भी याद दिला दी. ओवैसी ने नोटिस का जिक्र करते हुए कहा, "9.45 हो गए हैं, 15 मिनट अभी बाकी है." इसके बाद ओवैसी ने मुंह पर हाथ रख लिया और कहा वेरी सॉरी. उन्होंने आगे तंज करते हुए कहा, "सिर्फ दूल्हे भाई को नोटिस भेजा जाता है और किसी को नहीं, उन्हें सिर्फ भाईजान से मोहब्बत है, दूसरों से नहीं है.

‘PM मोदी को नोटिस क्यों नहीं दिया’
ओवैसी ने कहा, "मैंने नोटिस के जवाब में लिखा है कि मैंने कई सभाओं को संबोधित किया है. पीएम मोदी को नोटिस नहीं दिए तो ओवैसी को क्यों दिए. 3 दिन पहले पीएम मोदी आए थे, उनको नोटिस नहीं दिए तो मुझे क्यों?" AIMIM चीफ ने बीजेपी नेता नीतेश राणे का नाम लिए बिना कहा कि जो मस्जिद में घुसकर मारने की धमकी देते हैं, उन्हें नोटिस नहीं दिया, हमें नोटिस दिया. डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस वोट जिहाद, धर्मयुद्ध की बात करते हैं क्या इलेक्शन वोट जिहाद और धर्म युद्ध है.

ये मेरे लिए मेडल है- असदुद्दीन ओवैसी
उन्होंने आगे कहा, "जब 18 नवंबर को अपनी बीबी से मिलूंगा तो वो पूछेगी कि क्या लेकर आए तो मैं कहूंगा कि तब मैं उन्हें नोटिस दिखाकर कहूंगा कि ये लेकर आया हूं. इसको फ्रेम करके घर में रखूंगा, ये मेरे लिए मेडल है. जवानी में तो लव लेटर न लिखे और न मिले, लेकिन, बुढ़ापे में मिल रहे हैं. मगर मैं जवान हूं, मेरी ढ़ाढी को देखकर लोग बोलते हैं कि सफेद हो गई है, लेकिन शेर कभी बूढ़ा नहीं होता. बंदर कितना भी बुढ़ा हो जाए, गुलाठी मारना नहीं भूलता. ओवैसी ने आगे कहा कि नोटिस अगर रिटर्निंग ऑफिसर देते तो कोई बात नहीं थी. ये तो पुलिस ने दिया.

यह भी पढ़ें: 'लोकसभा में MVA ने फैलाया था झूठ लेकिन अब...', शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में अब 'स्कूल जिहाद'! किरीट सोमैया ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- बच्चों के नाम पर ये लोग...
मुंबई में अब 'स्कूल जिहाद'! किरीट सोमैया ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- बच्चों के नाम पर ये लोग...
जलगांव: मैच में नहीं मिला खेलने का मौका तो भड़का युवक, ट्रैक्टर से जोत दिया पिच, देखें Video
जलगांव: मैच में नहीं मिला खेलने का मौका तो भड़का युवक, ट्रैक्टर से जोत दिया पिच, देखें Video
महाराष्ट्र में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, किसानों को दी गई ये सलाह
महाराष्ट्र में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, किसानों को दी गई ये सलाह
Nagpur News: गांधीनगर के एक घर में गैस सिलेंडर धमाके से लगी आग, हादसे में एक की मौत, 10 घायल
नागपुर: गांधीनगर के एक घर में गैस सिलेंडर धमाके से लगी आग, हादसे में एक की मौत, 10 घायल

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: जहाजों पर हमला..भारत क्या देगा जवाब? | Iran Attack | Hormuz | Trump
Saas Bahu Aur Saazish: Vasudha की बेबसी! Karishma के इशारों पर Dev कर रहा torture, घर बना नर्क
Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump
Iran US War Update: भारत को जंग में घसीटना..ईरान की चाल ? | Hormuz | Trump | Breaking | Khamenei
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: 44 डिग्री पारे के बीच 15 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी, जानें यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का मौसम
44 डिग्री पारे के बीच 15 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी, जानें यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का मौसम कैसा
बिहार में गर्मी का तांडव, 9 जिलों में हीट वेव का कहर, भीषण गर्मी के प्रकोप से अभी नहीं राहत
बिहार में गर्मी का तांडव, 9 जिलों में हीट वेव का कहर, भीषण गर्मी के प्रकोप से अभी नहीं राहत
Ajit Doval Visit Saudi: सऊदी अरब में पाकिस्तानी फाइटर जेट की तैनाती के बीच वहां क्यों पहुंचे भारत के 'जेम्स बॉन्ड' डोभाल, आखिर प्लान क्या?
सऊदी अरब में पाकिस्तानी फाइटर जेट की तैनाती के बीच वहां क्यों पहुंचे भारत के 'जेम्स बॉन्ड' डोभाल, आखिर प्लान क्या?
ऋषभ पंत का हार के बाद बड़ा बयान, कहा- 'जीत के लिए पंजाब किंग्स को...'
ऋषभ पंत का हार के बाद बड़ा बयान, कहा- 'जीत के लिए पंजाब किंग्स को...'
'मैं घबरा रही थी...,' MRI स्कैन के दौरान खूब रोईं थीं दीपिका कक्कड़, पति शोएब ने बताया टेस्ट का रिजल्ट
'मैं घबरा रही थी...,' एमआरआई स्कैन के दौरान खूब रोईं थीं दीपिका कक्कड़
US Israel Iran War Live: अमेरिका ने घेरा ईरानी जहाज तो गुस्से में बोले ईरान के उपराष्ट्रपति- 'होर्मुज फ्री सर्विस नहीं...'
Live:अमेरिका ने घेरा ईरानी जहाज तो गुस्से में बोले ईरान के उपराष्ट्रपति- 'होर्मुज फ्री सर्विस नहीं...'
गर्मियों का जैकपॉट, इस खास सब्जी की खेती से 40 दिन में भर जाएगी तिजोरी, जानें पूरा प्लान
गर्मियों का जैकपॉट, इस खास सब्जी की खेती से 40 दिन में भर जाएगी तिजोरी, जानें पूरा प्लान
NEET UG 2026 Paper Leak : फेक खबरों से रहें सावधान...NEET UG 2026 पेपर लीक को लेकर बड़ा दावा! NTA ने जारी की सख्त चेतावनी
फेक खबरों से रहें सावधान...NEET UG 2026 पेपर लीक को लेकर बड़ा दावा! NTA ने जारी की सख्त चेतावनी
Embed widget