एक्सप्लोरर

एकनाथ शिंदे की पार्टी की उम्मीदवार संजना जाधव ने रैली में रोते हुए बताई पति की सच्चाई, जानें- क्या कहा?

Maharashtra Election 2024: कन्नड़ सीट से उम्मीदवार संजना जाधव अपनी एक सभा के दौरान अपने पति के बारे में बताते हुए भावुक हो गईं. उनके पति निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उनके खिलाफ लड़ रहे हैं.

Maharashtra Assembly Election 2024: छत्रपति संभाजीनगर के कन्नड़ निर्वाचन क्षेत्र से एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना की उम्मीदवार संजना जाधव अपनी एक सभा के दौरान रोती नजर आई. संजना बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे की बेटी हैं. उनके पति हर्षवर्धन जाधव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उनके खिलाफ चुनाव मैदान में हैं. दोनों पति-पत्नी लंबे समय से अलग रह रहे हैं. हालांकि, दोनों का तलाक नहीं हुआ है. सभा के दौरान बोलते हुए संजना जाधव ने कहा कि हर्षवर्धन से शादी के बाद मुझे काफी तकलीफ हुई. 

उन्होंने कहा कि रावसाहेब दानवे चुप रहे, क्योंकि वे एक बेटी के पिता हैं. शादी के एक महीने बाद मैं घर आ गई. पिता ने कहा कि बच्चा पैदा होने के बाद आदमी (हर्षवर्धन) सुधार जाएगा. लेकिन, वो तब भी नहीं सुधरा. पिता कहा करते थे कि आदमी चालीस की उम्र में बेहतर हो जाता है. चालीस साल का होने के बाद भी उसमें सुधार नहीं आया.

फूट-फूट कर रोने लगीं संजना जाधव
संजना अपनी बात बताते हुए फूट-फूट कर रोने लगीं उन्होंने कहा कि मैंने जो कुछ सहा, उसका मुझे कोई इनाम नहीं मिला, लेकिन आप जानते हैं कि मेरी जगह किसने ली. मेरे पिता पर तमाम तरह के आरोप लगाए गए, हमने सह लिया, क्योंकि एक लड़की के पिता को इसे सहना पड़ता है. उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

संजना के पिता का वीडियो भी हुआ था वायरल
बता दें कि कुछ दिन पहले संजना जाधव के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राव साहेब दानवे पाटील का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो में वे एक कार्यकर्ता को लात मारते दिखाई दिए थे. दरअसल, पाटील ने एक कार्यकर्ता को फोटो फ्रेम से दूर रखने के लिए लात मारी थी. वे जालना सीट से महायुति उम्मीदवार अर्जुन खोतकर से मिलने गए थे. जब दानवे पाटील अर्जुन खोतकर के साथ फोटो खिंचवा रहे थे, तभी एक कार्यकर्ता फोटो फ्रेम में आ रहा था. उसे हटाने के लिए पूर्व मंत्री ने उसे लात मारी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

यह भी पढ़ें: 'योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र आते हैं और...', ओवैसी का यूपी के CM पर निशाना, सपा की साइकिल को बताया 'पंचर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञानेश कुमार संवाद करें या फिर...' CEC विवाद पर बोले वारिस पठान
'ज्ञानेश कुमार संवाद करें या फिर...' CEC विवाद पर बोले वारिस पठान
'ज्ञानेश कुमार को तुरंत अरेस्ट करो और...', सपा नेता अबू आजमी की मांग
'ज्ञानेश कुमार को तुरंत अरेस्ट करो और...', सपा नेता अबू आजमी की मांग
मुंबई में गणपति विसर्जन के दौरान बढ़ा ध्वनि प्रदूषण, रिपोर्ट में खुलासा
मुंबई में गणपति विसर्जन के दौरान बढ़ा ध्वनि प्रदूषण, रिपोर्ट में खुलासा
'इस्तीफा मांगा जाना चाहिए और...', CEC ज्ञानेश कुमार पर उद्धव गुट का हमला
'इस्तीफा मांगा जाना चाहिए और...', CEC ज्ञानेश कुमार पर उद्धव गुट का हमला

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर सचिन त्यागी से की थी शादी
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर से की थी शादी
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
पंजाब: LPU में छात्रा की रेप की खबर पर भड़के छात्र, देर रात यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़
पंजाब: LPU में छात्रा की रेप की खबर पर भड़के छात्र, देर रात यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़
क्या अक्टूबर में आ सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जान लीजिए अपडेट
क्या अक्टूबर में आ सकती है पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जान लीजिए अपडेट
How To Increase Shower Pressure: बाथरूम के शॉवर से धीमा आ रहा पानी, ऐसे बढ़ाएं प्रेशर
बाथरूम के शॉवर से धीमा आ रहा पानी, ऐसे बढ़ाएं प्रेशर
Embed widget