एक्सप्लोरर

Maharashtra: परिवर्तन महाशक्ति ने बढ़ाई महायुति-MVA की टेंशन, 121 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, मनोज जरांगे पर कही ये बात

Maharashtra Election 2024: परिवर्तन महाशक्ति गठबंधन ने 121 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं. वहीं दूसरी तरफमनोज जरांगे ने चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है.

Maharashtra Assembly Election 2024: गैर-महायुति और गैर-एमवीए दलों के गठबंधन ‘परिवर्तन महाशक्ति’ ने सोमवार को कहा कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 121 सीट पर चुनाव लड़ रही है. गठबंधन में पूर्व सांसद राजू शेट्टी के नेतृत्व वाली स्वाभिमानी पक्ष, संभाजी छत्रपति की महाराष्ट्र सुराज्य पक्ष और विधायक बच्चू कडू की प्रहार जनशक्ति शामिल हैं. 

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए संभाजी छत्रपति ने कहा कि राज्य में तीसरे मोर्चे के रूप में खुद को स्थापित करने वाला यह गुट 20 नवंबर को होने वाले चुनाव में 288 में से 121 सीट पर चुनाव लड़ रहा है. संभाजी छत्रपति ने कहा, “पिछले 75 वर्षों से हम केवल राज्य के सामने आने वाले बुनियादी मुद्दों के बारे में ही बात कर रहे हैं और महाराष्ट्र में कोई दीर्घकालिक दृष्टि से तैयार कार्यक्रम नहीं है, जबकि पड़ोसी राज्य कर्नाटक और तेलंगाना आगे बढ़ रहे हैं."

‘हम कोई तीसरा मोर्चा नहीं बल्कि एक बेहतर विकल्प’

उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मराठा समुदाय के हित में चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया होगा. पूर्व सांसद और छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज ने कहा, “हमने अभी जरांगे से विस्तृत चर्चा नहीं की है और हम आने वाले दिनों में उनसे मिलकर अगले कदम पर निर्णय ले सकते हैं. हम कोई तीसरा मोर्चा नहीं बल्कि एक बेहतर विकल्प हैं.

वहीं स्वाभिमानी पक्ष के नेता राजू शेट्टी ने कहा कि परिवर्तन महाशक्ति इस चुनाव में 'अच्छे' उम्मीदवार देगी, क्योंकि महाराष्ट्र में राजनीति निचले स्तर पर पहुंच गई है. उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास आघाड़ी दोनों ने किसानों और बेरोजगारों के मुद्दों की अनदेखी की है. प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू कडू ने कहा कि गठबंधन को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह जाति और धर्म की राजनीति से परे मुद्दों पर प्रचार करेगा.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में नामांकन वापस लेने की समयसीमा खत्म, 288 सीटों पर मैदान में 4140 प्रत्याशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: गोरेगांव ड्रग्स पार्टी मामले में MNS आक्रामक, आयोजक और मालिक की गिरफ्तारी की मांग
गोरेगांव ड्रग्स पार्टी मामले में MNS आक्रामक, आयोजक और मालिक की गिरफ्तारी की मांग
Maharashtra News: टीकाकरण से जापानी इंसेफेलाइटिस के मरीज हुए कम, CM देवेंद्र फडणवीस का दावा
महाराष्ट्र: टीकाकरण से जापानी इंसेफेलाइटिस के मरीज हुए कम, CM देवेंद्र फडणवीस का दावा
बिहार में BJP के पहले CM पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा बयान, 'बहुत जल्द आप देखेंगे कि...'
बिहार में BJP के पहले CM पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा बयान, 'बहुत जल्द आप देखेंगे कि...'
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल की आर्थिक हालत पर सरकार सख्त, मंत्री ने दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल की आर्थिक हालत पर सरकार सख्त, मंत्री ने दिए ये निर्देश

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Economy 2025: IMF रैंकिंग में पिछड़ा भारत, इस देश से हुआ पीछे, जानें अब किस नंबर पर पहुंचा
IMF रैंकिंग में पिछड़ा भारत, इस देश से हुआ पीछे, जानें अब किस नंबर पर पहुंचा
10 KM दूर से दिख रहा था धुएं का गुबार...जान बचाकर भागे थे लोग, लखनऊ अग्निकांड का भयावह था मंजर
10 KM दूर से दिख रहा था धुएं का गुबार...जान बचाकर भागे थे लोग, लखनऊ अग्निकांड का भयावह था मंजर
World Islamic QUAD: पाकिस्तान की नई चाल! इस्लामिक QUAD के नाम पर कर रहा बड़ा प्लान, जानें इसके पीछे का सीक्रेट
पाकिस्तान की नई चाल! इस्लामिक QUAD के नाम पर कर रहा बड़ा प्लान, जानें इसके पीछे का सीक्रेट
'मैं अभी भी 100 प्रतिशत फिट नहीं हूं और इसलिए...', विराट कोहली ने दे दिया फैन्स के लिए बड़ा बयान
'मैं अभी भी 100 प्रतिशत फिट नहीं हूं और इसलिए...', विराट कोहली ने दे दिया फैन्स के लिए बड़ा बयान
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
US Iran War News Live: भारत को झटका! अमेरिका ने रूस-ईरान से तेल खरीद की छूट बढ़ाने से किया इनकार
Live: भारत को झटका! अमेरिका ने रूस-ईरान से तेल खरीद की छूट बढ़ाने से किया इनकार
क्या मरा हुआ व्यक्ति भी सुन सकता है बातें, मौत के बाद कितनी देर तक सक्रिय रहता है इंसानी दिमाग?
क्या मरा हुआ व्यक्ति भी सुन सकता है बातें, मौत के बाद कितनी देर तक सक्रिय रहता है इंसानी दिमाग?
CBSE Class 10 Results 2026: CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 पर बड़ा असर, जानें टू-एग्जाम सिस्टम से क्या होगा बदलाव?
CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 पर बड़ा असर, जानें टू-एग्जाम सिस्टम से क्या होगा बदलाव?
Embed widget