एक्सप्लोरर

पिछले ढाई महीने से जल रहा महाराष्ट्र! नागपुर हिंसा समेत सांप्रदायिक तनाव की 800 से अधिक घटनाएं दर्ज

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सांप्रदायिक तनाव के संबंध में जनवरी में कुल 156 आपराधिक मामले दर्ज हुए. नागपुर हिंसा के दौरान डीसीपी स्तर के तीन अधिकारियों सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

Maharashtra Communal Tension: महाराष्ट्र में इस साल जनवरी से अब तक सांप्रदायिक तनाव की 823 घटनाएं सामने आई हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि इन घटनाओं में नागपुर में हाल ही में हुई हिंसा भी शामिल हैं. नागपुर में 17 मार्च को पथराव और आगजनी की घटना हुई थी.

छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ था. इस दौरान पवित्र पुस्तक की पंक्तियां लिखी चादर जलाए जाने की अफवाह फैलने के बाद हिंसक भीड़ ने 17 मार्च को नागपुर के कई इलाकों में पथराव और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया था.

नागपुर हिंसा में अधिकारी समेत 33 पुलिसकर्मी हुए थे घायल

नागपुर हिंसा के दौरान पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) स्तर के तीन अधिकारियों सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. हाल के दिनों में छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को गिराने की दक्षिणपंथी संगठनों की मांग को लेकर नंदुरबार, पुणे (ग्रामीण), रत्नागिरी, सांगली, बीड और सतारा जिलों के अलावा अन्य क्षेत्रों में सांप्रदायिक अशांति देखी गई.

महाराष्ट्र में इस साल कितने मामले हुए दर्ज?

एक अधिकारी ने सोमवार (24 मार्च) को बताया कि महाराष्ट्र में हुए सांप्रदायिक तनाव के संबंध में विभिन्न पुलिस थानों में जनवरी में कुल 156 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि फरवरी में इस संबंध में 99 और मार्च के मध्य तक 78 मामले दर्ज किए गए थे. उन्होंने बताया कि धार्मिक कारणों से हुए 102 मामलों को संज्ञेय अपराध के रूप में सूचीबद्ध किया गया है.

साल 2024 में 4836 सांप्रदायिक अपराध की घटनाएं

पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''महाराष्ट्र में साल 2024 में हिंदू-मुस्लिम से संबंधित 4,836 सांप्रदायिक अपराध की घटनाएं हुईं, जिनमें से 170 घटनाएं संज्ञेय थीं और 3,106 गैर-संज्ञेय मामले थे. अधिकारी ने बताया कि इन मामलों में से 371 ऐसी घटनाएं हुईं, जो धार्मिक अपमान से संबंधित थीं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी! कहा- 'सलमान खान के साथ...'
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी! कहा- 'सलमान खान के साथ...'
वीकडेज में OTT पर रिलीज होंगी ये 14 नई फिल्में और शो, नोट कर लें किस तारीख को कौन सा देख पाएंगे
वीकडेज में OTT पर रिलीज होंगी ये 14 नई फिल्में और शो, नोट कर लें किस तारीख को कौन सा देख पाएंगे
कब और कहां खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20, जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब और कहां खेला जाएगा IND vs SA पहला टी20, जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Parliament Update: संसद में वंदे मातरम पर होगी चर्चा, हंगामें के भी आसार | Breaking
Smriti-Palash: अब नहीं होगी स्मृति मंधाना और पलाश की शादी,  खिलाड़ी ने डाली इमोशनल पोस्ट
Goa Nightclub Fire: कलब में अग्निकांड को लेकर पुलिस का आया चौंकाने वाला बयान | Breaking | ABP News
West Bengal News: बंगाल में चुनावी जोर के बीच क्यों मचा धार्मिक शोर! | mamata
Indigo की उड़ानें रद्द होने का सिलसिला जारी, 550 से ज्यादा फ्लाइट रद्द

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी! कहा- 'सलमान खान के साथ...'
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी! कहा- 'सलमान खान के साथ...'
वीकडेज में OTT पर रिलीज होंगी ये 14 नई फिल्में और शो, नोट कर लें किस तारीख को कौन सा देख पाएंगे
वीकडेज में OTT पर रिलीज होंगी ये 14 नई फिल्में और शो, नोट कर लें किस तारीख को कौन सा देख पाएंगे
कब और कहां खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20, जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब और कहां खेला जाएगा IND vs SA पहला टी20, जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'इस पर राजनीति न करें', इंडिगो संकट पर राहुल गांधी ने लगाया मोनोपॉली का आरोप तो भड़के राम मोहन नायडू
'इस पर राजनीति न करें', इंडिगो संकट पर राहुल गांधी ने लगाया मोनोपॉली का आरोप तो भड़के राम मोहन नायडू
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
Eye Blackout Symptoms: आंख के सामने अचानक छा जाता है अंधेरा, कहीं इन बीमारियों की शुरुआत तो नहीं?
आंख के सामने अचानक छा जाता है अंधेरा, कहीं इन बीमारियों की शुरुआत तो नहीं?
सुप्रिया सुले से लेकर कंगना तक, बीजेपी सांसद के घर की शादी में एक मंच पर पक्ष विपक्ष ने लगाए ठुमके
सुप्रिया सुले से लेकर कंगना तक, बीजेपी सांसद के घर की शादी में एक मंच पर पक्ष विपक्ष ने लगाए ठुमके
Embed widget