एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने का किया एलान, शरद पवार की पार्टी बोली- 'वे हमारे साथ...'

Lok Sabha Elections 2024: इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर क्षेत्रीय पार्टियों का एक-एक कर रुख सामने आ रहा है. इस बीच बंगाल से ममता बनर्जी ने अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है.

Maharashtra News: शरद पवार (Sharad Pawar) के गुट वाली एनसीपी ने बुधवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के रुख को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की घोषणा किसी ‘रणनीति’ का हिस्सा हो सकती है. पार्टी ने इस बात पर जोर दिया कि ‘इंडिया’ गठबंधन बीजेपी के खिलाफ एकजुट है. शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के प्रवक्ता क्लाइड क्रेस्टो ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ममता बनर्जी और उनकी पार्टी ‘इंडिया’ गठबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. वे हमारे साथ हैं और हम बीजेपी के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ेंगे. अगर ममता जी ने कोई बयान दिया है तो यह किसी रणनीति का हिस्सा हो सकता है. ‘इंडिया’ गठबंधन में कोई समस्या नहीं है.’’

क्रेस्टो ने कहा कि क्षेत्रीय दलों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है जो विपक्षी गठबंधन को मजबूती प्रदान करेंगे. दरअसल, ममता बनर्जी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा, ‘‘मैंने उन्हें (कांग्रेस को) एक प्रस्ताव (सीट बंटवारे पर) दिया था, लेकिन उन्होंने इसे शुरू में ही ठुकरा दिया. अब हमारी पार्टी ने बंगाल में अकेले लड़ने का फैसला किया है.’’ 

क्या इस वजह से हुआ बिखराव?
ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने राज्य में सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस में किसी से बात नहीं की है. सूत्रों के अनुसार, ममता की पार्टी की ओर से 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए उसे केवल दो सीट देने की पेशकश की गई है जिसको लेकर दोनों दलों के बीच खींचतान बढ़ गई है.टीएमसी, कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 28 विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं. बनर्जी ने यह भी कहा कि पार्टी का राज्य में कांग्रेस से कोई रिश्ता नहीं होगा. 

ममता बनर्जी पर यह बोले आदित्य ठाकरे
शिवसेना-यूबीटी  के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शेरनी की तरह लड़ रही हैं और उनकी लड़ाई राज्य के लिए महत्वपूर्ण है. ठाकरे ने कहा, ''वह शेरनी की तरह लड़ रही हैं और उनकी लड़ाई पश्चिम बंगाल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.'' हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ममता के फैसले के बारे में जानकारी नहीं है.

ये भी पढ़ें- Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे का सीएम शिंदे और राहुल नार्वेकर पर बड़ा हमला, कहा- 'हिम्मत है तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
Diabetes Symptoms In Legs: डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं, पैरों से भी देती है दस्तक; इन 7 लक्षणों को न करें नजरअंदाज
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
महज 5000 रुपये में शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस, 60 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
Embed widget