महाराष्ट्र में एक बार फिर केतन अग्रवाल हत्याकांड जैसी घटना दोहराई गई है. दरअसल राज्य के कोल्हापुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना हुई है, जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को इसलिए किडनैप कर लिया और उसकी हत्या कर दी क्योंकि उसकी शादी तय हो गई थी.

Continues below advertisement

आरोपी प्रेमी का कहना है कि मेरी नहीं तो किसी की नहीं होगी. यह घटना कोल्हापुर के भूदरगढ़ तालुका के शिवदाव-नाइकवाड़ी में हुई है. तरन्नुम बशीर नाइक शुक्रवार से लापता थी, उसके प्रेमी श्रीपद दिनकर वदार ने उसका अपहरण कर लिया था.

घाटी में ले जाकर दे दिया धक्का 

आरोपी प्रेमी उसे शिवदाव-नाइकवाड़ी की एक घाटी में ले गया और घाटी में धक्का दे दिया. श्रीपद ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने लड़की की शादी तय होने के गुस्से में यह काम किया. मृतका लड़की इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी, हालांकि, उसकी हत्या से इलाके में भी हड़कंप मच गया है. सह्याद्री रेस्क्यू टीम और भूदरगढ़ पुलिस ने घाटी से शव बरामद किया है.

Continues below advertisement

आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका तरन्नुम को 11 बजे मिलने बुलाया और उसे फिर शिवदाव-नाइकवाड़ी की एक खाई के करीब लेकर गया. वहां उसे तरन्नुम ने अपनी सगाई की बात बताई. इससे गुस्साए प्रेमी ने तरन्नुम को खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद खुद आरोपी ने पुलिस को थाने पहुंचकर युवती के गुमशुदा होने की जानकारी दी.

पूछताछ में आरोपी ने उगला राज

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की. पहले तो वह पुलिस को ही अपनी बातों में घुमाता रहा, लेकिन पुलिस को जब उसकी बातों से शक हुआ तो पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की. इस दौरान आरोपी प्रेमी ने तरन्नुम को खाई में धक्का देकर मारने की बात कबूली. इसके बाद पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू की. जानकारी जुटाने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतका के शव को ढूंढकर बरामद किया.

'CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा...', प्रोटेस्ट के बीच रामदास अठावले का बड़ा बयान