शरद पवार गुट के विधायक और सीनियर एनसीपी-एसपी नेता जितेंद्र आव्हाड को धमकी भरा कॉल आया है. कॉल में कहा गया कि 'मैं घर के बाहर खड़ा हूं, तुम्हें ठोक दूंगा'. यह कॉल कल (18 अक्टूबर) शाम करीब 4:30 बजे किसी अनजान व्यक्ति ने किया था. आव्हाड ने धमकी भरे कॉल की सूचना पुलिस को दी.

Continues below advertisement

बता दें कि कल ही शाम करीब आठ बजे बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉप पर जानलेवा हमला हुआ. अब तक इस मामले में पुलिस ने तीन शूटर्स को पकड़ा है. टाइगर पर हमले से पहले शूटर्स ने रेकी की थी. ये नेपाल भागने की फिराक में थे. राजस्थान से इन्हें पकड़ा गया. 

टाइगर श्रॉफ से कल ही महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने मुलाकात की. वहीं सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेता से फोन पर बातचीत की. सीएम फडणवीस ने कहा कि गैंग कोई भी हो, हम उसे नहीं छोड़ेंगे नहीं. 

Continues below advertisement

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक नाबालिग है. इन तीनों को कोटा में पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से हिरासत में लिया गया. मुंबई पुलिस से मिली सूचना के बाद कोटा शहर की पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर लगभग 15 मिनट में ही तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया.

कोटा की जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पकड़े गए संदिग्धों में रेहान हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है. ऋतिक उर्फ रोशन मूल रूप से बेगूसराय का है लेकिन कुछ साल से मुंबई रह रहा है. एक अन्य नाबालिग है. उन्होंने बताया कि संदिग्धों के कब्जे से कोई हथियार नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों को मुंबई पुलिस की टीम को सौंप दिया जाएगा जो कोटा आ रही है.

शुरुआती पूछताछ के अनुसार, ये तीनों आरोपी कल शाम वारदात के बाद इस ट्रेन में बैठ गए. इनकी योजना जयपुर से बस पकड़कर दिल्ली जाने और वहां से नेपाल भागने की थी. उन्होंने कहा कि आरोपी रेहान, लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित के संपर्क में था.पुलिस ने बताया कि आरोपी पुणे-जयपुर ट्रेन से यात्रा कर रहे थे जो सुबह 10:17 बजे कोटा रेलवे स्टेशन पहुंची.

'हमारी कोशिश है कि...', टाइगर श्रॉफ पर हमले पर बोले रामदास अठावले