India Pakistan Ceasefire News: भारत और पाकिस्तान के बीच गोलाबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बन गई है. दोनों देशों में शनिवार (10 मई) शाम पांच बजे से सीजफायर लागू हो चुका है. वहीं इस सीजफायर पर महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रमुख अबू आजमी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि सीजफायर का मैं स्वागत करता हूं लेकिन सरकार से ये गारंटी चाहता हूं कि आगे ऐसी आतंकी गतिविधि हुई तो फिर ये नहीं होगा.
अबू आजमी ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है, क्योंकि लड़ाई कोई हल नहीं है. लड़ाई में बेगुनाह मारे जाते हैं. हमें इस बात का अफसोस है कि पाकिस्तान से आतंकवादी आए और धर्म पूछकर हमारे 26 लोगों को मारा. इसके बाद देश में हिंदू मुस्लिम शुरू हो गया. मैं इस सीजफायर का स्वागत करता हूं."
'सरकार दे गारंटी'उन्होंने कहा, "इस सीजफायर के साथ मैं सरकार से ये गारंटी चाहता हूं कि अगर भविष्य में फिर आतंकवादी गतिविधि हुई तो फिर कभी सीजफायर नहीं होगा. अगर किसी मुल्क ने भारत में आतंकवाद फैलाया तो देश के 140 करोड़ लोग अपने खून का आखिरी हिस्सा बहाकर ऐसे लोगों के खिलाफ युद्ध का ऐलान करेंगे."
'आगे ऐसा न हो ये सुनिश्चित करें'अबू आजमी ने आगे कहा, "ये गारंटी होनी ही चाहिए कि कल जब हम टीवी खोलेंगे और अखबार पढ़ेंगे तो हमें ये सुनने को नहीं मिलना चाहिए कि पाकिस्तान से आतंकवादी आए. सीजफायर से पहले दूसरे मुल्कों को बैठाकर ये सुनिश्चित करवाना चाहिए कि आगे ऐसा फिर न हो."
'सेना को सलाम'उन्होंने ये भी कहा, "मैं हमारी सेना को सलाम करता हूं जिसने पाकिस्तान का डटकर मुकाबला किया और पाकिस्तान में आतंकवाद के अड्डों को खत्म कर दिया."
