एक्सप्लोरर

शाहरुख खान के घर 'मन्नत' अचानक पहुंचे वन विभाग के अधिकारी, भड़की महाराष्ट्र सरकार

Mumbai News: शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ पर वन विभाग की कार्रवाई से भड़की महाराष्ट्र सरकार. मंत्री आशिष शेलार ने कहा- बेवजह कार्रवाई बर्दाश्त नहीं, सरकार मांगेगी पूरी जानकारी.

Shah Rukh Khan Mannat News: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के घर 'मन्नत' पर हाल ही में वन विभाग के अधिकारियों के दौरे ने विवाद खड़ा कर दिया है. इस कार्रवाई को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने सख्त नाराजगी जाहिर की है. 

राज्य के सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार ने वन विभाग की इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि मुंबई या महाराष्ट्र में शाहरुख खान या किसी अन्य व्यक्ति को बिना कारण के परेशान न किया जाए.

शेलार ने अधिकारियों के इरादों पर उठाए सवाल

मंत्री आशिष शेलार ने मीडिया से बातचीत में तीखा बयान देते हुए कहा, “मेरा सवाल है कि आखिर शाहरुख खान के बंगले में वन विभाग वाले क्यों गए? क्या मकसद था? अगर कोई गलती है तो उसकी जांच जरूर होनी चाहिए. लेकिन किसी भी शिकायत पर कार्रवाई करते समय यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि वह उचित और न्यायसंगत हो.” 

राज्य सरकार ने मांगी कार्रवाई की पूरी जानकारी

महाराष्ट्र सरकार अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच करने की तैयारी में है. सरकार की ओर से संकेत दिए गए हैं कि वह वन विभाग से इस कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट मांगेगी. शेलार ने कहा, "हमारी भूमिका स्पष्ट है, बेवजह किसी को तकलीफ नहीं दी जाएगी, फिर वह चाहे शाहरुख खान हों या कोई और." इससे पहले भी मुंबई में बड़े सितारों के खिलाफ हुई कार्रवाइयों पर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर सवाल उठते रहे हैं.

मुंबई में सितारों की सुरक्षा और निजता पर फिर बहस

यह मामला एक बार फिर मुंबई में मशहूर हस्तियों की सुरक्षा, निजता और सरकारी एजेंसियों की जवाबदेही को लेकर बहस का विषय बन गया है. शाहरुख खान न केवल बॉलीवुड के बड़े सितारों में से एक हैं, बल्कि उनका बंगला 'मन्नत' भी काफी चर्चित है. ऐसे में अधिकारियों की इस कार्रवाई को लेकर जनता के बीच भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget