डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) और युगांडा में इबोला के बढ़ते प्रकोप के बीच भारत सरकार ने भी इसके बाद 21 मई को इसको लेकर देश के राज्यों को एक दिशानिर्देश जारी किए थे. इसी क्रम में  पुणे में विदेश से आने वाले यात्रियों की अब पुणे एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की शुरू कर दी है. 

Continues below advertisement

एयरपोर्ट पर यात्रियों की इबोला जांच की जा रही है. खासकर, दुबई और बैंकॉक से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी. जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट पर अब तक की गई स्क्रीनिंग के दौरान इबोला का कोई भी मामला सामने नहीं आया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इबोला के प्रकोप को एक अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है. इसी दिशा में  पुणे एयरपोर्ट पर एहतियाती उपाय लागू किए जा रहे हैं. 

दक्षिण अफ्रीकी देशों में जानलेवा इबोला वायरस का प्रकोप, WHO ने चेताया; अब तक 160 संदिग्ध मौतें

Continues below advertisement

पुणे एयरपोर्ट ने क्या दिशानिर्देश जारी किए?

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए सोमवार से पुणे अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए इबोला की जांच शुरू कर दी गई है. पुणे एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी और बताया कि पुणे एयरपोर्ट ने जन स्वास्थ्य अधिकारी (APHO), AAI, एयरलाइंस, इमिग्रेशन, कस्टम्स और राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों के समन्वय से इबोला की तैयारी और यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं. जानकारी के अनुसार, सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए व्यापक निगरानी, ​​थर्मल स्क्रीनिंग, कर्मचारियों का प्रशिक्षण और जन जागरूकता के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं. 

इसके अलावा युगांडा, दक्षिण सूडान या डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो से आने वाले या वहां से होकर गुजरने वाले यात्रियों को खास दिशानिर्देश दिए गए हैं. उन्हें कहा गया है कि किसी भी तरह का लक्षण दिखाई देने पर वो पुणे एयरपोर्ट पर पहुंचने पर वो  तुरंत एयरलाइन क्रू या स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित करें. उन्हें बुखार, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, उल्टी, दस्त या रक्तस्राव जैसे लक्षण महसूस होने पर संबंधित अधिकारी से संपर्क करने के लिए कहा गया है. इसके साथ ही उन्हें स्वास्थ्य स्क्रीनिंग में पूरा सहयोग देने के लिए कहा गया है ताकि यात्रियों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुनिश्चित की जा सके. 

इबोला के जोखिम को नकारा नहीं जा सकता 

हालांकि पुणे से इबोला प्रभावित देशों के लिए कोई सीधी उड़ान संचालित नहीं होती है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इसके जोखिम को पूरी तरह से नकारा नहीं जा सकता, क्योंकि यात्री कनेक्टिंग अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के माध्यम से यहां पहुंच सकते हैं. गौर हो कि औसतन, दुबई और बैंकॉक से आने वाली उड़ानों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 150 अंतर्राष्ट्रीय यात्री पुणे पहुंचते हैं. ऐसे में अधिकारी पहले ही सावधानी बरत रहे हैं और यात्रियों से भी सहयोग करने का आग्रह किया गया है. 

थर्मल स्कैनिंग-बैरियर्स और सर्विलांस, इबोला वायरस के कहर से हड़कंप, दिल्ली एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी