महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कॉकरोच जनता पार्टी का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सीजेपी का मतलब कांग्रेस जिताओ प्रोग्राम है. ये तो बस मोहरे हैं. इसके पीछे कई और लोग भी काम कर रहे हैं. 

Continues below advertisement

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस के भारत जोड़ों अभियान का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने भारत जोड़ो अभियान चलाया था लेकिन वो उसका अपना नहीं था. वहां 180 अलग-अलग एनजीओ थे. इन सभी संगठनों को एक साथ लाकर कांग्रेस ने BJP के खिलाफ नैरेटिव तैयार किया. 

सीएम फडणवीस का राहुल गांधी पर निशाना

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार (31 अगस्त) को विपक्ष पर आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि विचारधारा के स्तर पर बीजेपी को हराने में नाकाम रहने के बाद वे अलग-थलग मुद्दों पर राजनीतिक लड़ाई थोपने की कोशिश कर रहे हैं. पुणे में बीजेपी के राज्य-स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर निशाना साधा और इसे 'झूठ की गूंज' करार दिया.

Continues below advertisement

हमने विपक्ष के झूठे नैरेटिव को तोड़ा था- देवेंद्र फडणवीस

CM फडणवीस ने आगे कहा, "विपक्षी दलों को ये बात समझ में आ गई है कि वो विचारधारा की लड़ाई नहीं जीत सकते हैं, इसलिए वे मुद्दों की लड़ाई का सहारा ले रहे हैं.'' उन्होंने दावा करते हुए ये भी कहा कि हम इस लड़ाई को भी जीतेंगे, ठीक वैसे ही जैसे हमने उनके झूठे नैरेटिव को तोड़ा था." मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब विपक्षी पार्टियां अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी और स्कूलों की हालत जैसे मुद्दों को उठाना शुरू कर दिया है.

इसके साथ ही सीएम फडणवीस ने महिला आरक्षण को लेकर भी कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कांग्रेस पर महिला आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि अगर ये बिल पास नहीं हुआ तो क्या महिलाओं को 2029 में तैतीस फीसदी आरक्षण मिलेगा?

'ये हर उस इंसान की जीत है जो...', सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान