महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा और होली से पहले राज्य के कर्मचारियों और अन्य पात्र कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा किया गया है. महंगाई भत्ता जुलाई 2025 से जोड़कर मिलेगा. महाराष्ट्र के वित्त राज्यमंत्री आशीष जायसवाल ने इसकी जानकारी दी. गुड़ी पड़वा का त्यौहार 19 मार्च को है. महाराष्ट्र में इसे धूमधाम से मनाया जाता है. वहीं होली देशभर में 4 मार्च को मनाया जाएगा. वहीं मार्च महीने ही ईद का त्यौहार भी है. 

Continues below advertisement

इसी महीने से नकद में होगा भुगतान

बुधवार को राज्य मंत्री आशीष जायसवाल ने बताया कि इसका भुगतान फरवरी महीने से नकद में किया जाएगा. जुलाई 2025 से अक्टूबर 2025 तक की अवधि का बकाया मार्च 2026 में गुड़ी पड़वा के अवसर पर वितरित किया जाएगा, जबकि नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक की अवधि के बकाया के संबंध में आदेश अलग से जारी किए जाएंगे. राज्य सरकार के इस फैसले का लाभ 5.16 लाख कर्मचारियों और 8.72 लाख पेंशनर्स को होगा.

पिछले साल 12 फीसदी का हुआ था इजाफा

पिछले साल भी फरवरी में महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा किया था. तब एकनाथ शिंदे राज्य की कमान संभाल रहे थे. तब कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 12 फीसदी का इजाफा किया गया था.

Continues below advertisement

इस साल 9.1 फीसदी औसत वेतन वृद्धि का अनुमान- सर्वेक्षण

देश में इस साल विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारियों को औसतन 9.1 फीसदी वेतन वृद्धि मिलने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष की 8.9 फीसदी वेतन वृद्धि से थोड़ा अधिक है. मंगलवार को एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया. वैश्विक पेशेवर सेवा कंपनी एओएन ने अपने ‘वार्षिक वेतन वृद्धि एवं कारोबार सर्वेक्षण 2025-26’ का हवाला देते हुए कहा कि इस साल 9.1 फीसदी की अनुमानित वेतन वृद्धि वर्ष 2025 में दर्ज 8.9 फीसदी की वास्तविक वृद्धि से थोड़ी अधिक है. एओएन के सर्वेक्षण का 32वां संस्करण देश के 45 उद्योग क्षेत्रों में सक्रिय 1,400 से अधिक संगठनों के आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित है.