एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज के वंशजों की चौंका देने वाली संपत्ति का खुलासा, जानिए कौन कितना अमीर?

Chhatrapati Shahu Maharaj Property: महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज के दो वंसज लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. छत्रपति शाहू महाराज और उदयनराजे भोसले (Udayanraje Bhosale). जानिए किसके पास कितनी संपत्ति है.

Udayanraje Bhosale Networth: मराठा राजा शिवाजी महाराज (Shivaji Maharaj) की 12वीं पीढ़ी के वंशज छत्रपति शाहू महाराज (Chhatrapati Shahu Maharaj) को कांग्रेस ने कोल्हापुर सीट (Kolhapur Seat) से अपना उम्मीदवार बनाया है. इसी सीट से एकनाथ शिंदे ने शिवसेना की तरफ से संजय मांडलिक (Sanjay Mandalik) को टिकट दिया है. अब इन दोनों उम्मीदवारों में कौन कितना अमीर है और इसके पास कितनी संपत्ति है इसका खुलासा चुनावी हलफनामे में हुआ है. 

छत्रपति शाहू महाराज के पास कितनी संपत्ति है?
HT के अनुसार, छत्रपति शाहू महाराज ने लगभग 343 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. इसमें उनकी पत्नी यदनासेनराजे (Yadnasenaraje) और उनके हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) के नाम पर चल और अचल संपत्तियां शामिल हैं. हाल ही में दाखिल किए गए उनके चुनावी हलफनामे से पता चला है कि उनके पास मौजूद सभी अचल संपत्ति 150 करोड़ रुपये से अधिक की विरासत में मिली संपत्ति है.

छत्रपति शाहू महाराज शिवाजी परिवार के एकमात्र सदस्य नहीं हैं जो महाराष्ट्र से आम चुनाव लड़ रहे हैं. शिवाजी महाराज के एक और वंशज हैं जो चुनाव लड़ रहे हैं. उनका नाम उदयनराजे भोसले है. उदयनराजे भोसले सतारा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. उदयनराजे भोसले ने 226 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. उन्होंने लोन के रूप में 2.44 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियों की भी घोषणा की है. इनमें 31.64 लाख रुपये का कार लोन भी शामिल है.

शाहू महाराज कोल्हापुर के पूर्व शासक परिवार से हैं. उनके पास कोल्हापुर शहर में 65,614 वर्ग फुट में फैला एक महल है. उनके नाम पर कोई आपराधिक मामला या कर्ज जैसी वित्तीय देनदारी नहीं है. उनके पास 75 लाख रुपये की जीवन बीमा पॉलिसी है.

भोसले वर्तमान में बीजेपी से राज्यसभा सांसद हैं. पश्चिमी महाराष्ट्र क्षेत्र में पड़ने वाली सतारा सीट से राकांपा (SP) उम्मीदवार शशिकांत शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने 148.72 करोड़ रुपये की विरासत में मिली संपत्ति और 172.49 करोड़ रुपये की कुल अचल संपत्ति घोषित की है, जिसमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों जैसे सतारा, सोलापुर, पुणे और अन्य में फैली वाणिज्यिक संपत्ति, कृषि भूखंड और गैर-कृषि संपत्तियां शामिल हैं. उनकी पत्नी के पास उत्तरी गोवा में संपत्ति और एक वोक्सवैगन पोलो कार है. 

ये भी पढ़ें: अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार की सुरक्षा में इजाफा, Y प्लस सिक्योरिटी मिली

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कर्नाटक को यूपी वाले रास्ते पर...', गृहमंत्री जी परमेश्वर के बुलडोजर एक्शन वाले बयान पर क्या बोले पी. चिदंबरम?
'कर्नाटक को यूपी वाले रास्ते पर...', गृहमंत्री जी परमेश्वर के बुलडोजर एक्शन वाले बयान पर क्या बोले पी. चिदंबरम?
बिहार में सरकार बनते ही जीतन राम मांझी ने शराबबंदी कानून पर कर दी बड़ी मांग, CM मान जाएंगे?
बिहार में सरकार बनते ही जीतन राम मांझी ने शराबबंदी कानून पर कर दी बड़ी मांग, CM मान जाएंगे?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल

वीडियोज

Triumph Thruxton 400 Review | Auto Live #triumph
Royal Enfield Goan Classic 350 Review | Auto Live #royalenfield
Hero Glamour X First Ride Review | Auto Live #herobikes #heroglamour
जानलेवा बॉयफ्रेंड की दिलरूबा !
Toyota Land Cruiser 300 GR-S India review | Auto Live #toyota

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कर्नाटक को यूपी वाले रास्ते पर...', गृहमंत्री जी परमेश्वर के बुलडोजर एक्शन वाले बयान पर क्या बोले पी. चिदंबरम?
'कर्नाटक को यूपी वाले रास्ते पर...', गृहमंत्री जी परमेश्वर के बुलडोजर एक्शन वाले बयान पर क्या बोले पी. चिदंबरम?
बिहार में सरकार बनते ही जीतन राम मांझी ने शराबबंदी कानून पर कर दी बड़ी मांग, CM मान जाएंगे?
बिहार में सरकार बनते ही जीतन राम मांझी ने शराबबंदी कानून पर कर दी बड़ी मांग, CM मान जाएंगे?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
सुबह उठते ही सिर में होता है तेज दर्द, एक्सपर्ट से जानें इसका कारण
सुबह उठते ही सिर में होता है तेज दर्द, एक्सपर्ट से जानें इसका कारण
फर्जीवाड़ा कर तो नहीं लिया लाडकी बहिन योजना का लाभ, वापस करना पड़ेगा पैसा; कहीं आपका नाम भी लिस्ट में तो नहीं?
फर्जीवाड़ा कर तो नहीं लिया लाडकी बहिन योजना का लाभ, वापस करना पड़ेगा पैसा; कहीं आपका नाम भी लिस्ट में तो नहीं?
BCCI का अंपायर बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी, कम से कम कितनी मिलती है सैलरी?
BCCI का अंपायर बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी, कम से कम कितनी मिलती है सैलरी?
Embed widget