Saif Ali Khan News: अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है. इन दलों का कहना है कि जब मुंबई में अभिनेता सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की क्या ही हालत होगी.

इस बीच मंत्री और बीजेपी नेता आशीष शेलार ने कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, ''बॅालीवुड वालों डरना मना है, आपके साथ सरकार है.'' उन्होंने कहा कि राजनीति करने जैसी यह घटना नहीं है. जितेंद्र आव्हाड और नाना पटोले को मैं जल्द जवाब दूंगा.

आशीष शेलार के विधानसभा क्षेत्र में ज्यादातर बॅालीवुड अभिनेता-अभिनेत्री रहते हैं. सैफ अली खान से लेकर सलमान खान, शाहरूख खान सभी के घर इनके विधानसभा क्षेत्र में आते हैं. आशीष शेलार ने गुरुवार को लीलावती अस्पताल जाकर सैफ अली खान से मुलाकात की थी और उनका हाल जाना.

मुंबई शहर दुनिया में सबसे सेफ है- आशीष शेलार

उन्होंने कहा, ''जो घटना घटी है, वह खतरनाक है. मुंबई में ऐसी घटना कभी नहीं हुई थी. मुंबई शहर दुनिया में सबसे सेफ है. बांद्रा आज भी सेफ था और कल भी सेफ रहेगा.'' 

शेलार ने जांच को लेकर कहा कि हम इसकी जड़ तक जाएंगे. यह गंभीर घटना होने के बाद फैमिली को ट्रॉमा से बाहर आने के लिए सपोर्ट करना जरूरी है. 

कैसी है सैफ अली खान की हालत?

बता दें कि बुधवार-गुरुवार की रात को अभिनेता सैफ अली खान पर घर में घुसकर एक शख्स ने हमला कर दिया. उनके शरीर पर छह घाव हैं. उनके रीढ़ में गंभीर घाव है.  पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच से लगता है कि हमलावर चोरी के इरादे से घर में घुसा था.

डॉक्टर ने सैफ अली खान को लेकर शुक्रवार को बताया कि उन्हें ICU से शिफ्ट किया गया है. विजिटर को मिलने से रोका गया है. सैफ को आराम की जरूरत है. आज सैफ आराम से चले. कोई तकलीफ नहीं है. इन्फेक्शन बचाने के लिए विजिटर को रोका गया है.

सैफ अली खान से लीलावती अस्पताल में केंद्र सरकार के इस बड़े मंत्री ने की मुलाकात, ‘उन्होंने मुझे बताया कि मेरी…’