Maharashtra Crime News: बॉलीवुड अभिनेता (Bollywood Actor) सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के घर में जिस तरह चोरी की घटना सामने आई थी इसी तरह बांद्रा इलाके में चोरी की वारदात हुई है. पुलिस ने बताया कि ज्वेलरी शोरूम में घुसकर अज्ञात चोर ने लगभग 2 करोड़ रुपये के गहने पार कर दिए. चोरी की वारदात 9 मार्च को बांद्रा इलाके की टर्नर हाइट्स बिल्डिंग में हुई. चोर सीढ़ियों से इमारत की छठी मंजिल पर पहुंचा. छठी मंजिल की खिड़की से पाइक के सहारे ज्वेलरी शोरूम में चोर घुसा.

एडमिन कार्यालय में घुसने के बाद चोर 1.90 करोड़ रुपये का जेवरात की चोरी कर फरार हो गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने ज्वेलरी शोरूम की रेकी पहले से कर ली थी. उसे पता था कि सीसीटीवी कैमरा कहां लगा हुआ है. समर्थ बजाज ने थाने में गहना चोरी का मामला दर्ज करवाया है. एफआईआर में 2786 ग्राम हीरे के पांच बक्सों का जिक्र है. शिकायतकर्ता ने ने पुलिस को बताया कि गुरु नानक रोड पर टर्नर हाइट्स बिल्डिंग में ज्वेलरी शोरूम और एडमिन कार्यालय चलाते हैं.

2 करोड़ के गहने की चोरी

8 मार्च की रात करीब 8.15 बजे कर्मचारी अनिल ने दुकान बंद कर दी. 10 मार्च को सुबह करीब 10.15 बजे दूसरे कर्मचारी कुणाल ने दुकान खोली. दुकान में घुसने के बाद कुणाल ने रूटीन अनुसार चाबी से अंदर का लॉकर खोला. लॉकर में रखे जेवरात के पांच डिब्बे नदारद थे. शिकायतकर्ता ने बताया कि लॉकर में जेवरात के कुल 26 बक्से थे. कर्मचारी ने घटना की जानकारी समर्थन बजाज को दी.

पुलिस ने शुरू की तफ्तीश

दुकान पर पहुंचने के बाद बजाज ने पाया कि 2786 ग्राम आभूषण चोरी हो गए हैं. उन्होंने घटना की सूचना बांद्रा पुलिस को दी. बांद्रा पुलिस ने समर्थन बजाज की शिकायत पर मामला दर्ज तफ्तीश शुरू कर दी है. पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. 

ये भी पढ़ें- मौलाना खलील उर रहमान का विवादित बयान, यूपी के राज्यमंत्री को बताया 'नाली का कीड़ा'