एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पुलिस ने बताया कौन है केस का वांटेड आरोपी

Baba Siddique Murder Case: सुजीत घटना से एक महीने पहले मुंबई से फरार हो गया था और बाद में लुधियाना छिप गया था. यहां मुंबई और पंजाब पुलिस ने जॉइंट ओपेरेशन कर उसे गिरफ्तार किया.

Baba Siddique Murder Case: एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. इस मर्डर केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने अनमोल बिश्नोई को वांटेड आरोपी बताया है. मुंबई पुलिस ने जांच के दौरान 32 साल के सुजीत सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी सुजीत सिंह गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई से संपर्क में था. 

पुलिस अधिकारी के अनुसार, दोनों बातचीत करने के लिए अलग-अलग ऐप्स का इस्तेमाल करते थे. पुलिस को उन अलग-अलग एप्स पर बनाए गए कई फर्जी अकाउंट्स की भी जानकारी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच को जांच के दौरान पता चला की सुजीत सिंह को बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश की पूरी जानकारी थी. वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में था. वह अन्य आरोपियों को पैसे देने और हथियार दिलवाने में शामिल था.

लुधियाना जा छुपा था आरोपी
सुजीत कथित तौर पर घटना से एक महीने पहले मुंबई से फरार हो गया था और बाद में लुधियाना छिप गया था. यहां मुंबई और पंजाब पुलिस ने जॉइंट ओपेरेशन कर उसे गिरफ्तार किया. कोर्ट ने सुजीत को चार नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

मुंबई पुलिस को सौंपा
बता दें शनिवार (26 अक्टूबर) पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए बताया कि पंजाब पुलिस और मुंबई पुलिस के संयुक्त अभियान में सुजीत सुशील सिंह को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है. गौरव यादव ने बताया, "मुंबई पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाकर बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में वांछित सुजीत सुशील सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वह मुंबई का रहने वाला है."

पहले से थी हत्या की साजिश की जानकारी
उन्होंने आगे बताया, "सुजीत हत्या की साजिश में शामिल था और एक अन्य आरोपी नितिन गौतम सप्रे ने तीन दिन पहले ही बाबा सिद्दीकी की हत्या के षड्यंत्र के बारे में उसे जानकारी दे दी थी. उसने उसे साजो-सामान भी मुहैया कराया था. मामले की जांच के लिए आरोपी को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है."

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र में चाचा Vs भतीजे की राजनीति, कौन कब किस पर रहा भारी?

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC पर शिवसेना नेता संजय निरुपम का बड़ा दावा, 'ये किसी धर्म के खिलाफ...'
UCC पर शिवसेना नेता संजय निरुपम का बड़ा दावा, 'ये किसी धर्म के खिलाफ...'
नासिक के ‘गॉडमैन’ अशोक खरात के ठगी से जुटाए गए पैसों का क्या हुआ? ED कसेगी शिकंजा
नासिक के ‘गॉडमैन’ अशोक खरात के ठगी से जुटाए गए पैसों का क्या हुआ? ED कसेगी शिकंजा
महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा, सीमेंट मिक्सर और टैक्सी की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा, सीमेंट मिक्सर और टैक्सी की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत
केयरटेकर को किया बंद, सुरक्षाकर्मी को काटा...पुणे में रेस्क्यू संस्था से 13 बांग्लादेशी लड़कियां फरार
केयरटेकर को किया बंद, सुरक्षाकर्मी को काटा...पुणे में रेस्क्यू संस्था से 13 बांग्लादेशी लड़कियां फरार

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: बारिश, बिजली और हीटवेव.... कहर बरपाएगा मौसम! यूपी, दिल्ली-बिहार समेत देश के लिए चेतावनी
बारिश, बिजली और हीटवेव.... कहर बरपाएगा मौसम! यूपी, दिल्ली-बिहार समेत देश के लिए चेतावनी
वाराणसी की इस सीट पर सपा ने अभी से कर ली चुनाव की तैयारी! बढ़ जाएंगी BJP की मुश्किलें
वाराणसी की इस सीट पर सपा ने अभी से कर ली चुनाव की तैयारी! बढ़ जाएंगी BJP की मुश्किलें
US-Iran War: होर्मुज समेत ईरान के बंदरगाहों को अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने घेरा, F-35B और MV-22 काट रहे चक्कर
होर्मुज समेत ईरान के बंदरगाहों को अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने घेरा, F-35B और MV-22 काट रहे चक्कर
The Kerala Story 2 BO Lifetime: ‘द केरल स्टोरी 2’ का थिएट्रिकल सफर हुआ खत्म, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन और कितना कमाया मुनाफा?
‘द केरल स्टोरी 2’ कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन? कितना कमाया मुनाफा?
Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
1 रन और 3 विकेट... प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी
स्वीडन में कितने हो जाते हैं भारत के 10000 रुपये, यहां इससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
स्वीडन में कितने हो जाते हैं भारत के 10000 रुपये, यहां इससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Post Lunch Sleepiness: लंच के बाद सवार हो जाती है सुस्ती और आने लगती है नींद, हल्के में न लीजिए ये लक्षण
लंच के बाद सवार हो जाती है सुस्ती और आने लगती है नींद, हल्के में न लीजिए ये लक्षण
ऐप्पल बनी सबसे ज्यादा फोन बेचने वाली कंपनी, गूगल ने भी लगाई बड़ी छलांग
ऐप्पल बनी सबसे ज्यादा फोन बेचने वाली कंपनी, गूगल ने भी लगाई बड़ी छलांग
Embed widget