एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 'सलमान खान पर हमला करने चाहते थे शूटर, लेकिन...'

Baba Siddique Murder Case: मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी जब सलमान खान पर हमला करने में नाकामयाब रहे तो उन्होंने अपना पूरा ध्यान बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी पर केंद्रित कर दिया.

Salman Khan Latest News: एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने रोजाना नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि पूछताछ और तथ्यों की जांच के दौरान उन्हें पता चला कि जिन हत्यारों ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की थी, उनकी हिट लिस्ट में जीशान सिद्दीकी के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का भी नाम था.

बता दें इस मामले में क्राइम ब्रांच ने अब तक 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इन सभी आरोपियों पर मकोका की गंभीर धाराएं भी जोड़ी गई हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ है कि शूटर सलमान खान को भी निशाना बनाना चाहते थे, लेकिन सलमान खान की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण वह अपनी प्लानिंग में कामयाब नहीं हो सके.

शूटर सलमान खान पर करना चाहते थे हमला
जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी जब सलमान खान पर हमला करने में नाकामयाब रहे तो उन्होंने अपना पूरा ध्यान बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी पर केंद्रित कर दिया. 12 अक्टूबर को वे बाबा सिद्दीकी की हत्या करने में सफल रहे, लेकिन जीशान बाल-बाल बच गए, क्योंकि वह हत्या से कुछ मिनट पहले ही अपने कार्यालय से निकल गए थे. 

एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान हमें जिस तरह की जानकारियां मिली हैं, वह इस ओर इशारा करती हैं कि आरोपियों ने सलमान खान के घर की एक बार रेकी की थी. तब उन्होंने देखा कि सलमान खान के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. इसके अलावा उन्होंने यह भी पाया कि सलमान खान अपनी बिल्डिंग के अंदर से ही अपनी गाड़ी में बैठकर बाहर निकलते हैं, जिसकी वजह से उनके पास जाना नामुमकिन है. इसके बाद आरोपियों ने सलमान खान से ध्यान हटाकर बाबा सिद्दीकी पर ध्यान केंद्रित कर दिया.

लॉरेंस गैंग की धमकियों के कारण अभिनेता पहले से ही वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में थे. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या और बढ़ा दी गई थी. फिलहाल उनकी सुरक्षा में लगभग 50-60 पुलिस अधिकारी तैनात हैं, साथ ही दो एस्कॉर्ट व्हीकल भी हैं. 

यह भी पढ़ें: Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में टूटा रिकॉर्ड, 16 सालों में बुधवार को मुंबई रहा सबसे गर्म दिन, जानें अगले 4 दिनों का मौसम अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
'कभी जिंदगी में मैंने..' नागिन के इस दुश्मन ने लगाया था सलमान खान पर करियर बर्बाद करने का आरोप, अब कही ये बात
नागिन के इस दुश्मन ने लगाया था सलमान खान पर करियर बर्बाद करने का आरोप, अब कही ये बात
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए

वीडियोज

Top News: अभी की बड़ी खबरें | Greenland | Prayagraj | RSS | Delhi Weather Update | T20
Delhi News : दिल्ली के मंगोलपुरी में बदमाशों ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या, लोग देखते रहे
Magh Mela 2026 : Swami Avimukteshwaranand से हो रही बदले की राजनीति ?। Pramod Krishnam
Andhra Pradesh में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर | Fire News
Silver Alert | Robert Kiyosaki की चेतावनी: चांदी बनेगी अगली Global Power Metal? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
बीड़ी, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सब बैन, इस राज्य ने लिया चौंकाने वाला फैसला
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
'मुसलमान साथ छोड़ दें तो दो टके की पार्टी रह जाएगी', सपा पर जमकर बरसे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
'कभी जिंदगी में मैंने..' नागिन के इस दुश्मन ने लगाया था सलमान खान पर करियर बर्बाद करने का आरोप, अब कही ये बात
नागिन के इस दुश्मन ने लगाया था सलमान खान पर करियर बर्बाद करने का आरोप, अब कही ये बात
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए
क्या क्रिकेट में बैन है नंबर 69? क्या विवाद है, जानिए
Gaza Board of Peace: 8 मुस्लिम देश ट्रंप के फैसले के साथ, गाजा के बोर्ड ऑफ पीस में होंगे शामिल, ये रही पूरी लिस्ट
8 मुस्लिम देश ट्रंप के फैसले के साथ, गाजा के बोर्ड ऑफ पीस में होंगे शामिल, ये रही पूरी लिस्ट
Hidden Signs Of Kidney Damage: सिर्फ पुरुषों में दिखते हैं किडनी डैमेज के ये लक्षण, 99% लोग कर देते हैं इग्नोर
सिर्फ पुरुषों में दिखते हैं किडनी डैमेज के ये लक्षण, 99% लोग कर देते हैं इग्नोर
सिर्फ आधार कार्ड देखकर ही सरकार दे देती है 90000 का लोन, जानें कौन उठा सकता है फायदा?
सिर्फ आधार कार्ड देखकर ही सरकार दे देती है 90000 का लोन, जानें कौन उठा सकता है फायदा?
पुराने समय में लंबे बाल क्यों रखते थे लड़के, क्या है इसके पीछे का साइंस?
पुराने समय में लंबे बाल क्यों रखते थे लड़के, क्या है इसके पीछे का साइंस?
Embed widget