एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी की हत्या से पहले अनमोल बिश्नोई ने किससे की थी बात? फेसबुक पोस्ट को लेकर हुआ ये खुलासा

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद शुभम के नाम से फेसबुक प्रोफाइल बनाई गई फिर उस पर पोस्ट करके हत्या की जिम्मेदारी ली गई. इसके बाद उसका स्क्रीनशॉट लेकर उसको डिलीट कर दिया गया.

Baba Siddique Murder Case Update: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है. क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीकी की हत्या को अंजाम देने के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के प्लान के तहत मुख्य साजिशकर्ता शुभम लोनकर ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जिम्मेदारी ली थी. इस हत्या को अंजाम देने से पहले अनमोल बिश्नोई और कुछ अन्य सरगनाओं ने शुभम से बात की थी और वारदात के बाद इसकी जिम्मेदारी लेने का आदेश उसे दिया था.

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद प्लान के तहत पहले एक शुभम के नाम से फेसबुक प्रोफाइल बनाई गई थी, फिर उस पर पोस्ट करके हत्या की जिम्मेदारी ली गई. इसके बाद उसका स्क्रीनशॉट लेने के बाद प्रोफाइल को डिलीट कर दिया गया. सूत्रों ने बताया कि प्लान के तहत स्क्रीनशॉट को दिल्ली से पब्लिक डोमेन में वायरल किया गया. क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि फेसबुक प्रोफाइल डिलीट किए जाने के चलते उसका यूआरएल पता नहीं चल पाया.

इन लोगों के संपर्क में था अनमेल बिश्नोई
इस वजह से फेसबुक से संपर्क करने के बाद भी जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट किस जगह से की गई थी उसका सुराग नहीं मिल सका है. क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी की हत्या से पहले अनमोल की ओर से शुभम से संपर्क करने के सबूत उन्हें मिले हैं. जांच में यह भी पता चला है कि अनमोल बिश्नोई ने सिर्फ शुभम लोनकर और मुख्य शूटर शिव कुमार गौतम से ही नहीं, बल्कि मामले में कई अन्य आरोपियों रुपेश मोहोल (प्लान बी का शूटर), नितिन सप्रे (हथियार मुहैया कराने वाली गैंग का मुखिया), गौरव अपुने (प्लान बी का दूसरा शूटर) और सुजीत सिंह से कई बार बातचीत की थी.

एक अधिकारी ने बताया कि यह बातचीत बाबा सिद्दीकी की हत्या को अंजाम देने से पहले हुई थी. इस बातचीत के दौरान अनमोल बिश्नोई ने हर बार इन्हें मोटिवेट करने, बड़ी रकम मिलने और विदेशों में सुरक्षित रिलोकेट करने का झांसा दिया था. क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के मुताबिक, इन आरोपियों के फोन से कई अहम सबूत मिले हैं, जिसमें अनमोल से बात करने का सुराग भी शामिल है. इतना ही नहीं इन आरोपियों ने पूछताछ में इस बात को कबूल भी किया है. अधिकारी के मुताबिक, उनके पास इस मामले में अनमोल के खिलाफ कई अहम और बड़े सबूत मिले हैं.

ये भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: लॉरेंस बिश्नोई की भूमिका पर पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, अनमोल को लेकर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने की PAK की मदद, अब सरकार चीनी कंपनियों को...', ओवैसी ने BJP से पूछे तीखे सवाल
'ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने की PAK की मदद, अब सरकार चीनी कंपनियों को...', ओवैसी ने BJP से पूछे तीखे सवाल
बिहार चुनाव में करारी हार पर भड़के RJD सांसद सुरेंद्र यादव, जहानाबाद में गाली-गलौज का वीडियो वायरल
बिहार चुनाव में करारी हार पर भड़के RJD सांसद सुरेंद्र यादव, जहानाबाद में गाली-गलौज का वीडियो वायरल
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बढ़ी नजदीकी पर आया लश्कर-ए-तैयबा का पहला रिएक्शन, क्या बोला आतंकी संगठन?
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बढ़ी नजदीकी पर आया लश्कर-ए-तैयबा का पहला रिएक्शन, क्या बोला आतंकी संगठन?
शतक से चूके विराट कोहली, लेकिन तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड; न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनाया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
शतक से चूके विराट कोहली, लेकिन तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड; न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनाया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

Crime News :प्रेमानंद महाराज की 'बिगड़ैल ब्रिगेड' | Sansani
BMC Election: Maharashtra में 'बुर्के वाली प्रधानमंत्री' पर गरमाया माहौल.. | Asaduddin Owaisi
Bengal Politics: फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क.. ममता ने छीनकर लिया बड़ा रिस्क ! | TMC Protest | ED Raid
Janhit: हिंदुत्व की पिच पर विपक्ष...पीएम मोदी को उन्हीं की भाषा में देगा चुनौती? | Romana Isar Khan
Janhit: 2026 में मुमकिन...मुसलमान प्रधानमंत्री बन पाएगा? | Asaduddin Owaisi | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने की PAK की मदद, अब सरकार चीनी कंपनियों को...', ओवैसी ने BJP से पूछे तीखे सवाल
'ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने की PAK की मदद, अब सरकार चीनी कंपनियों को...', ओवैसी ने BJP से पूछे तीखे सवाल
बिहार चुनाव में करारी हार पर भड़के RJD सांसद सुरेंद्र यादव, जहानाबाद में गाली-गलौज का वीडियो वायरल
बिहार चुनाव में करारी हार पर भड़के RJD सांसद सुरेंद्र यादव, जहानाबाद में गाली-गलौज का वीडियो वायरल
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बढ़ी नजदीकी पर आया लश्कर-ए-तैयबा का पहला रिएक्शन, क्या बोला आतंकी संगठन?
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बढ़ी नजदीकी पर आया लश्कर-ए-तैयबा का पहला रिएक्शन, क्या बोला आतंकी संगठन?
शतक से चूके विराट कोहली, लेकिन तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड; न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनाया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
शतक से चूके विराट कोहली, लेकिन तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड; न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनाया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर होगी खूब 'मस्ती', 'तस्करी' समेत ये फिल्में-सीरीज भी होंगी रिलीज
इस हफ्ते OTT पर होगी 'मस्ती', 'तस्करी' समेत ये फिल्में-सीरीज भी होंगी रिलीज
मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल क्यों नहीं करते NSA अजीत डोभाल? खुद बताई हैरान कर देने वाली वजह
मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल क्यों नहीं करते NSA अजीत डोभाल? खुद बताई हैरान कर देने वाली वजह
नाम में भिखारी और काम बादशाहों वाला, पठानकोट के राजू भिखारी ने गरीबों को बांटे 500 कंबल, हैरान इंटरनेट
नाम में भिखारी और काम बादशाहों वाला, पठानकोट के राजू भिखारी ने गरीबों को बांटे 500 कंबल, हैरान इंटरनेट
बाइक सर्विस की सही टाइमिंग क्या है? गलती की तो होगा भारी नुकसान
बाइक सर्विस की सही टाइमिंग क्या है? गलती की तो होगा भारी नुकसान
Embed widget