एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी का कोर्ट में बड़ा दावा, 'मुंबई पुलिस ने उसका जबरन...', अनमोल बिश्नोई पर कही ये बात

Baba Siddique Murder case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी नितिन गौतम सप्रे ने आरोप लगाया कि पुलिस ने धमकी दी कि अगर उसने इकबालिया बयान देने से मना कर दिया तो उसके परिवार को भी मामले में फंसा देंगे.

Baba Siddique Murder case Update: महाराष्ट्र में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में गिरफ्तार 26 आरोपियों को मुंबई की विशेष मकोका कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान इन आरोपियों में से एक नितिन गौतम सप्रे ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बोलते हुए सप्रे ने दावा किया कि उसे न्यायिक हिरासत से बोरीवली पुलिस स्टेशन ले जाया गया और उनसे जबरन इकबालिया बयान दिलवाया गया.

सप्रे ने आगे आरोप लगाया, "पुलिस ने धमकी दी कि अगर उसने इकबालिया बयान देने से मना कर दिया तो वे उसके परिवार को भी मामले में फंसा देंगे." उसने कोर्ट को बताया, "मुझ पर इकबालिया बयान देने का दबाव बनाया गया और पुलिस ने धमकी दी कि अगर मैंने सहयोग नहीं किया तो मेरे परिवार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा."

'बयान वापस लेने के लिए दाखिल करेंगे अर्जी'

नितिन गौतम सप्रे ने उस समय अपने दिए इकबालिया बयान को वापस लेने की इक्छा जताई और जेल से कोर्ट में अर्जी दाखिल करने की भी तैयारी कर ली है. सप्रे के वकील अजिंक्य मधुकर मिर्गल और ओमकार इनामदार ने पुष्टि की कि वे उनके बयान को वापस लेने के लिए अर्जी दाखिल करेंगे.

एडवोकेट मिर्गल ने मामले के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके क्लाइंट सप्रे ने ऐसा दावा किया है, "उसको मजिस्ट्रेट के सामने यह कबूल करने के लिए धमकाया गया था कि वह अनमोल बिश्नोई के साथ संपर्क में था और उसने मामले में दो आरोपियों को शरण दी थी. उसे बताया गया कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो उसके पूरे परिवार को मामले में घसीटा जाएगा. उसे लॉकअप के अंदर पीटा भी गया."

नितिन गौतम सप्रे पर क्या है आरोप?

बता दें की सप्रे पर आरोप है कि कथित तौर पर वांटेड आरोपी शुभम लोनकर ने बाबा सिद्दीकी की हत्या को अंजाम देने के लिए उसे संपर्क किया था. इसके अलावा अपने गैंग मेंबर राम कनौजिया के साथ मिलकर सप्रे पर हत्या को अंजाम देने के लिए रेकी करने का आरोप है. हालांकि, सिद्दीकी के राजनीतिक कद को जानते हुए, उसने इस काम के लिए 50-50 लाख रुपये मांगे. जब लोनकर इतने पैसों की मांगों को पूरा करने में विफल रहा, तो उसने कथित तौर पर हत्या को अंजाम देने के लिए उत्तर प्रदेश के एक गिरोह को काम पर रखा.

ये भी पढ़ें- बीड में सरपंच की हत्या को लेकर सियासत तेज, फडणवीस सरकार की बढ़ी चिंता?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में शामिल हो गया ग्रीनलैंड? डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया हैरान कर देने वाला नक्शा, NATO का उड़ाया मजाक
अमेरिका में शामिल हो गया ग्रीनलैंड? डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया हैरान कर देने वाला नक्शा, NATO का उड़ाया मजाक
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
IND vs NZ: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह

वीडियोज

ChitraTripathi: Nitin Nabin को लेकर BJP से डिबेट में क्यों भिड़े Sapa प्रवक्ता? | BJP New President
नेहा कक्कड़ ने तलाक की अफवाह को किया खारिज, शेयर की नई इंस्टाग्राम स्टोरी
Landlocked States के Export Boost | सरकार का बड़ा Mission | Paisa Live
PPFAS का नया Parag Parikh Large Cap Fund | Safe & Strong Investing Option | Paisa Live
ChitraTripathi: 'अंकिता भंडारी, सड़कों पर छात्र...केवल Nitin Nabin ही युवा'- Congress |BJP President

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका में शामिल हो गया ग्रीनलैंड? डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया हैरान कर देने वाला नक्शा, NATO का उड़ाया मजाक
अमेरिका में शामिल हो गया ग्रीनलैंड? डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया हैरान कर देने वाला नक्शा, NATO का उड़ाया मजाक
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
IND vs NZ: पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पक्की! श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी तिलक वर्मा की जगह
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, abp न्यूज के मंच से ममता बनर्जी पर बोला हमला
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, ममता बनर्जी पर बोला हमला
ABP Youth Conclave 2047: क्या सच में हमारे इमोशंस हमें कर सकते हैं बीमार, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर?
क्या सच में हमारे इमोशंस हमें कर सकते हैं बीमार, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर?
स्कैमर्स के पास कैसे पहुंचता है आपका नंबर? जानें 'डिजिटल अरेस्ट' और साइबर फ्रॉड के पीछे का सच
स्कैमर्स के पास कैसे पहुंचता है आपका नंबर? जानें 'डिजिटल अरेस्ट' और साइबर फ्रॉड के पीछे का सच
Embed widget