एक्सप्लोरर

हिंजेवाडी आईटी पार्क महाराष्ट्र से बाहर जाने पर अजित पवार का बड़ा बयान, 'हम बर्बाद हो गए'

Ajit Pawar News: हिंजेवाडी में राजीव गांधी इन्फोटेक पार्क स्थित है, जो महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम द्वारा निर्मित एवं 2,800 एकड़ में फैला एक विशाल प्रौद्योगिकी और व्यावसायिक पार्क है.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार (26 जुलाई) को बड़ा खुलासा किया, जो कि नए सियासी विवाद को भी जन्म दे सकता है. उन्होंने कहा कि पुणे स्थित हिंजेवाडी आईटी पार्क बेंगलुरु और हैदराबाद ट्रांसफर हो रहा है.

दरअसल, पिंपरी चिंचवड में नागरिक कार्यों का निरीक्षण करते समय का अजित पवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. पुणे जिले के संरक्षक मंत्री पवार ने स्थानीय सरपंच गणेश जांभुलकर से बातचीत करते हुए कहा, "हम बर्बाद हो गए. हिंजेवाडी का पूरा आईटी पार्क बाहर जा रहा है. यह मेरे पुणे से, महाराष्ट्र से बाहर बेंगलुरु, हैदराबाद जा रहा है, क्या आपको इसकी जरा भी परवाह नहीं है?"

हिंजेवाडी पहुंचे अजित पवार

अजित पवार शनिवार (26 जुलाई) को हिंजेवाडी पहुंचे और जलभराव व अन्य स्थानीय समस्याओं का जायजा लिया. उन्होंने पिंपरी-चिंचवड के कई इलाकों का दौरा किया. पवार जब क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे तब जांभुलकर ने उनसे मीडिया की मौजूदगी में स्थानीय मुद्दों के बारे में शिकायत की.

'मैं वही करूंगा जो मुझे करना है'

अजित पवार ने मीडियाकर्मियों से कैमरों को बंद करने का आग्रह करते हुए कहा, "जब बांध बनते हैं तो मंदिर हटते हैं. आप जो चाहें कह सकते हैं, मैं सुनूंगा, लेकिन मैं वही करूंगा जो मैं करना चाहता हूं."

'हम बर्बाद हो गए'

उन्होंने आगे कहा, "हम बर्बाद हो गए हैं. हिंजेवाडी का पूरा आईटी पार्क बाहर जा रहा है. यह मेरे पुणे और महाराष्ट्र से बाहर बेंगलुरु और हैदराबाद जा रहा है, क्या आपको इसकी जरा भी परवाह नहीं है? मैं सुबह छह बजे यहां निरीक्षण के लिए क्यों आता हूं? मुझे समझ नहीं आता. सख्त कार्रवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं है."

2,800 एकड़ में फैला है हिंजेवाडी इन्फोटेक पार्क

बता दें कि हिंजेवाडी में राजीव गांधी इन्फोटेक पार्क स्थित है, जो महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम द्वारा निर्मित एवं 2,800 एकड़ में फैला एक विशाल प्रौद्योगिकी और व्यावसायिक पार्क है. इस व्यावसायिक पार्क में 800 से अधिक कंपनियों के कार्यालय हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पुतिन न स्मार्टफोन चलाते हैं और न इंटरनेट, दूरी क्यों? रूस के राष्ट्रपति ने खुद की किया खुलासा
पुतिन न स्मार्टफोन चलाते हैं और न इंटरनेट, दूरी क्यों? रूस के राष्ट्रपति ने खुद की किया खुलासा
राहुल गांधी और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात संभव नहीं? शिवसेना सांसद बोले- 'किससे मिलना है किससे नहीं यह...'
राहुल गांधी और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात संभव नहीं? शिवसेना सांसद बोले- 'किससे मिलना है और...'
दो प्लेन, एक राष्ट्रपति… दुनिया देखती रह गई, पुतिन की सीक्रेट फ्लाइट का भेद दिल्ली पहुंचकर खुला!
दो प्लेन, एक राष्ट्रपति… दुनिया देखती रह गई, पुतिन की सीक्रेट फ्लाइट का भेद दिल्ली पहुंचकर खुला!
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
Advertisement

वीडियोज

सुंदर बच्चियों की 'सीरियल किलर' LADY !  | Sansani | Crime News
India में दिख गया मोदी-पुतिन के 'दोस्ती का दम'...छा गई कार वाली 'केमेस्ट्री'
व्यापार से वॉर तक ये दोस्ती कितनी दमदार ?, देखिए सबसे सटीक विश्लेषण । Punit India Visit
Bharat ki Baat: भारत में दिखा 'दोस्ती का दम', पुतिन का जबरदस्त वेलकम! | Putin India Visit
पुतिन दौरे पर राहुल का 'डिप्लोमेसी बम'...दावे में कितना दम? । Sandeep Chaudhary । Putin India Visit
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन न स्मार्टफोन चलाते हैं और न इंटरनेट, दूरी क्यों? रूस के राष्ट्रपति ने खुद की किया खुलासा
पुतिन न स्मार्टफोन चलाते हैं और न इंटरनेट, दूरी क्यों? रूस के राष्ट्रपति ने खुद की किया खुलासा
राहुल गांधी और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात संभव नहीं? शिवसेना सांसद बोले- 'किससे मिलना है किससे नहीं यह...'
राहुल गांधी और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात संभव नहीं? शिवसेना सांसद बोले- 'किससे मिलना है और...'
दो प्लेन, एक राष्ट्रपति… दुनिया देखती रह गई, पुतिन की सीक्रेट फ्लाइट का भेद दिल्ली पहुंचकर खुला!
दो प्लेन, एक राष्ट्रपति… दुनिया देखती रह गई, पुतिन की सीक्रेट फ्लाइट का भेद दिल्ली पहुंचकर खुला!
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
मिचेल स्टॉर्क ने हरभजन सिंह को भी पीछे छोड़ा, बनाया ये खास रिकॉर्ड
मिचेल स्टॉर्क ने हरभजन सिंह को भी पीछे छोड़ा, बनाया ये खास रिकॉर्ड
नंदमुरी बालकृष्ण की 'अखंडा 2' की रिलीज टली, शो से कुछ घंटे पहले प्रीमियर भी हुआ कैंसिल, मेकर्स ने जारी किया बयान
नंदमुरी बालकृष्ण की 'अखंडा 2' की रिलीज टली, शो से कुछ घंटे पहले प्रीमियर भी कैंसिल
Pesticides In Fruits: सर्दियों में आने वाली इन सब्जियों को खाने से हो रहा कैंसर, इस देश ने जारी कर दी चेतावनी
सर्दियों में आने वाली इन सब्जियों को खाने से हो रहा कैंसर, इस देश ने जारी कर दी चेतावनी
चोपता से केदारकांठा तक, पहली बार ट्रैक करने वालों के लिए उत्तराखंड के सबसे आसान विंटर ट्रैक
चोपता से केदारकांठा तक, पहली बार ट्रैक करने वालों के लिए उत्तराखंड के सबसे आसान विंटर ट्रैक
Embed widget