महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर बोले डिप्टी सीएम अजित पवार, 'अगर मराठी नहीं आती है तो...'
Ajit Pawar News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि हमारी भाषा हिंदी है या अंग्रेजी है लेकिन हम मराठी सीखने की जरूर कोशिश करेंगे. इतना भी कोई बोले न तो कुछ भी गड़बड़ नहीं होगी.

महाराष्ट्र में भाषा को लेकर विवाद के बीच डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि सभी को अपनी मातृभाषा का सम्मान करने के साथ उस पर गर्व होना चाहिए.
उन्होंने अगर महाराष्ट्र में रहने वाले अन्य भाषी लोग मराठी नहीं जानते, तो उन्हें मराठी का सम्मान करना चाहिए और बिना किसी आक्रामक रुख के मराठी भाषा को सीखने का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि कुछ लोग रिएक्ट करते हुए कहते हैं कि मैं तो मराठी नहीं बोलने वाला, ऐसा नहीं चलता है.
डिप्टी सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''महाराष्ट्र में रहने वाले अन्य भाषी लोग अगर इतना कहें कि हम महाराष्ट्र में रह रहे हैं लेकिन इतनी अच्छी मराठी नहीं आती है लेकिन हम मराठी का आदर करते हैं. हमारी भाषा हिंदी है या अंग्रेजी है लेकिन हम सीखने की जरूर कोशिश करेंगे. इतना भी कोई बोले न तो कुछ भी गड़बड़ नहीं होगी.''
प्रत्येकाला आपल्या मातृभाषेचा आदर, प्रेम आणि अभिमान असलाच पाहिजे.
— Ajit Pawar (@AjitPawarSpeaks) July 25, 2025
महाराष्ट्रात राहणाऱ्या इतर भाषिक लोकांना मराठी येत नसेल तर त्यांनी मराठीचा सन्मान करावा आणि कुठलीही नकारात्मक भूमिका न घेता, मराठी शिकावी. pic.twitter.com/HQySuqxLzp
'आप जहां काम करते हैं वहां के बारे में भी सोचना चाहिए'
उन्होंने आगे कहा, ''लेकिन कभी-कभी कोई रिएक्ट करता है कि नहीं मैं तो नहीं बोलने वाला, ऐसा नहीं चलता है. आप जहां काम करते हैं, थोड़ा बहुत वहां के लोगों का क्या कहना है, उनके विचार क्या हैं, उसके बारे में लोगों को सोचना चाहिए, विचार करना चाहिए और खुशी-खुशी एक दूसरे के साथ रहना चाहिए.''
'जिन्हें मराठी नहीं आती, उन्हें विनम्रता से बोलना चाहिए'
भाषा विवाद को लेकर एनसीपी नेता ने ये भी कहा, ''महाराष्ट्र से लेकर जम्मू-कश्मीर तक सभी को अपनी मातृभाषा पर अभिमान होना चाहिए. मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा मिला है. इस समय जो भाषा के नाम पर हो रहा है, वह गलत है. यहां रहने वाले जिन लोगों को मराठी नहीं आती है तो उन्हें विनम्रता से बोलना चाहिए कि, हमें मराठी नहीं आती है, हम सीख रहे हैं.''
- महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी भाषा विवाद गुरुवार (24 जुलाई) को संसद भवन तक पहुंच गया.
- महाराष्ट्र की महिला सांसदों ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को संसद भवन की लॉबी में घेर लिया.
- महिला सांसदों ने 'जय महाराष्ट्र' के नारे लगाते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे से सवाल भी किए.
- निशिकांत दुबे को संसद में घेरने के सवाल पर अजित पवार ने मराठी भाषा को लेकर प्रतिक्रिया दी.
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ठाकरे परिवार पर निशाना साधते हुए कहा था, ''अगर तुम इतने बड़े बॉस हो तो महाराष्ट्र से बाहर निकलो, तुमको पटक-पटक कर मारेंगे.'' इसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने पलटवार करते हुए कहा था कि जो मराठी लोगों को 'पटक-पटककर' मारेगा, हम उसे मुंबई के समुद्र में 'डुबो-डुबोकर' मारेंगे.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL























