एक्सप्लोरर

MP Bypoll Result 2024: 'विजयपुर की जनता ने...', एमपी उपचुनाव के नतीजों पर जीतू पटवारी का मोहन यादव पर तंज

MP Bypoll Election 2024: जीतू पटवारी ने कहा, 'बुधनी की जनता ने एक लाख तीस हजार के हार को पांच हजार के आसपास ला दिया, इसका मतलब बीजेपी को समझना चाहिए और जो पांच गारंटी दी है उसे पूरा करना चाहिए.'

Madhya Pradesh Bye Election 2024: मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा की जीत हुई है. इस सीट पर बीजेपी के रामनिवास रावत को हार का सामना करना पड़ा है. रामनिवास रावत लोकसभा से पहले कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे और बीजेपी ने उन्हें प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया था. इस बीच कांग्रेस की जीत पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा, यह बीजेपी और मोहन यादव को एक सबक है.

जीतू पटवारी ने कहा, "विजयपुर में कार्यकर्ताओं ने जान लगा दी. साथ ही बाबा साहब अंबेडकर के संविधान का जो अपमान किया गया उसका जनता ने बदला लिया. जिन डाकुओं का उपयोग करके आदिवासियों पर गोली चलवाई गई उसका प्रतिकार किया गया. जो हमारे दलित भाईयों को घेर-घेर कर मारा गया, उसका एक तरह से मैसेज है कि आतंक का अंत करेंगे."

महाराष्ट्र में 'लाड़ली बहन' योजना पर वोट मिले- जीतू पटवारी
उन्होंने कहा, "वहीं बुधनी की जनता ने एक लाख तीस हजार के हार को पांच हजार के आसपास ला दिया, इसका मतलब बीजेपी को समझना चाहिए और जो पांच गारंटी दी है उसे पूरा करना चाहिए." महाराष्ट्र में जो चुनाव नतीजे आए उसको लेकर जीतू पटवारी ने कहा, "महाराष्ट्र में पीएम नरेंद्र मोदी के नए मॉडल और लाड़ली बहन योजना के नाम पर वोट मिल गए."

बीजेपी द्वारा विजयपुर सीट पर रिकाउंटिंग की बात पर उन्होंने कहा, मैं चुनौती देता हुं विजयपुर में बीजेपी एक वोट कम करके बताएं. विजयपुर के कार्यकर्ता जाग गए हैं, बुधनी के कार्यकर्ता जाग गए, अब पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता जागेंगे. विजयपुर की जनता ने तमाचा मारा है, इससे बड़ा तमाचा प्रदेश की जनता मारेगी." 

प्रियंका गांधी की जीत पर उन्होंने कहा, "प्रियंका गांधी इस देश की नई आशाओं का केंद्र हैं. प्रियंका गांधी राजनीतिक क्षेत्र में सेवा का एक नया नाम है. मैं समझता हूं कि नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी के साथ एक और एक ग्यारह मिलेंगे. जो बाबा साहब अंबेडकर के संविधान का अपमान हो रहा है, उसकी लड़ाई लड़ने के लिए प्रियंका गांधी को एक स्तंभ बनाकर भेजा है."

यह भी पढ़ेंमध्य प्रदेश में वन मंत्री हारे, बुधनी में किसे मिली जीत? जानें दो सीटों पर उपचुनाव के फाइनल नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत में ठंड का कहर, प्रदूषण से दिल्ली-एनसीआर की सांसें हुईं भारी, AQI 490 के पार
उत्तर भारत में ठंड का कहर, प्रदूषण से दिल्ली-एनसीआर की सांसें हुईं भारी, AQI 490 के पार
यूपी से हरियाणा तक कोहरे का कहर, रेवाड़ी और ग्रेटर नोएडा में कम विजिबिलिटी की वजह से टकराए वाहन
यूपी से हरियाणा तक कोहरे का कहर, रेवाड़ी और ग्रेटर नोएडा में कम विजिबिलिटी की वजह से टकराए वाहन
अक्षय कुमार की भतीजी नाओमिका सरन हुईं स्पॉट, पैपराजी से की रिक्वेस्ट, बोलीं- अब बस हो गया जी
अक्षय कुमार की भतीजी नाओमिका सरन हुईं स्पॉट, पैपराजी से की रिक्वेस्ट, बोलीं- अब बस हो गया जी
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए

वीडियोज

IPO Alert: HRS Aluglaze ltd में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
Bank Auction में Property खरीदना Safe है या Risky? Title, Possession और Resale Guide | Paisa Live
UP Cough Syrup Case: कफ सिरप मामले में मुख्य आरोपी की कोठी पर ED की रेड | Breaking | ABP News
Delhi AIR Pollution: NCR में खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण, GRAP 4 लागू, इन चीजों पर रहेगा बैन |
Lionel Messi In Kolkata: Messi आज Mumbai में Sachin से मुलाकात करेंगे ! | Mumbai |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उत्तर भारत में ठंड का कहर, प्रदूषण से दिल्ली-एनसीआर की सांसें हुईं भारी, AQI 490 के पार
उत्तर भारत में ठंड का कहर, प्रदूषण से दिल्ली-एनसीआर की सांसें हुईं भारी, AQI 490 के पार
यूपी से हरियाणा तक कोहरे का कहर, रेवाड़ी और ग्रेटर नोएडा में कम विजिबिलिटी की वजह से टकराए वाहन
यूपी से हरियाणा तक कोहरे का कहर, रेवाड़ी और ग्रेटर नोएडा में कम विजिबिलिटी की वजह से टकराए वाहन
अक्षय कुमार की भतीजी नाओमिका सरन हुईं स्पॉट, पैपराजी से की रिक्वेस्ट, बोलीं- अब बस हो गया जी
अक्षय कुमार की भतीजी नाओमिका सरन हुईं स्पॉट, पैपराजी से की रिक्वेस्ट, बोलीं- अब बस हो गया जी
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े रन मशीन कौन रहे, सचिन से कोहली तक दिग्गजों की ऐतिहासिक लिस्ट देखिए
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
Smoking in Parliament: संसद में ई-सिगरेट पीने पर क्या टीएमसी सांसद की जा सकती है सांसदी, क्या है नियम?
संसद में ई-सिगरेट पीने पर क्या टीएमसी सांसद की जा सकती है सांसदी, क्या है नियम?
ओजोन गैस तो नहीं छोड़ रहा आपका एयर प्यूरीफायर, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
ओजोन गैस तो नहीं छोड़ रहा आपका एयर प्यूरीफायर, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
नासा में कैसे मिलती है नौकरी, कहां निकलती है इसकी वैकेंसी?
नासा में कैसे मिलती है नौकरी, कहां निकलती है इसकी वैकेंसी?
Embed widget