MP Suicide News: मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में किराना व्यापारी की पत्नी ने आत्मघाती कदम उठाया. महिला ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. इस घटना में महिला और उसकी एक बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दूसरी बेटी जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही है. तराना थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि तराना के किराना व्यापारी सुनील परमार की ओर से सूचना मिली थी कि उनके मकान की ऊपरी मंजिल पर पत्नी और बच्चों ने फांसी लगा ली है.

जांच में जुटी पुलिसइस सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की. इस घटना में सुनील परमार की पत्नी गायत्री और एक पुत्री हंसिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ढाई वर्षीय पुत्री प्रियांशी को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है. ससुराल और मायके वालों की ओर से फिलहाल ऐसा कोई कारण सामने नहीं आया है जिसकी वजह से मृतका ने इतना बड़ा कदम उठाया. परिवार के लोगों ने बताया कि गायत्री दो साल पहले ही बीएड की डिग्री हासिल की थी. पुलिस परिवार वालों के बयान लेकर आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है.

फंदा फिसला और बच गई जानपुलिस के मुताबिक गायत्री ने अपनी बेटी वंशिका और प्रियांशी के गले में फंदा डालकर खुद भी खुदकुशी कर ली. मौके पर प्रियांशी गंभीर हालत में मिली है जिसका इलाज चल रहा है. प्रियांशी का फंदा फिसलने की वजह से उसकी जान बच गई. हालांकि, डाक्टरों ने प्रियांशी की हालत को स्थिर बताया है लेकिन इस बात को लेकर चर्चा है कि प्रियांशी को भगवान ने बचाया है. 

ये भी पढ़ें-

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में बदली मानसून की दिशा, अब इन 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Jabalpur News: मिड-डे मील की खीर में मरा मेंढक मिलने के मामले में तीन को नोटिस जारी, जांच दल ने जताई ये आशंका