भोपाल में ट्विशा शर्मा का रविवार (24 मई) शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. ट्विशा शर्मा को भोपाल के भदभदा श्मशान घाट में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई. परिवार, रिश्तेदार और करीबी लोगों की मौजूदगी में उनके भाई ने मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद भावुक नजर आया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. ट्विशा का शव दूसरे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिवार को सौंपा गया था. इसके बाद सीधे अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गईं. बड़ी संख्या में लोग भदभदा श्मशान घाट पहुंचे और ट्विशा को श्रद्धांजलि दी.

Continues below advertisement

12 मई को आप कहां थे... ट्विशा शर्मा की मौत के राज खोलेंगे ये 20 सवाल, जिनके समर्थ सिंह नहीं दे रहा जवाब

दूसरे पोस्टमार्टम के बाद बढ़ीं उम्मीदें

ट्विशा शर्मा के दूसरे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया रविवार को पूरी हुई थी. दिल्ली एम्स से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने करीब 4 घंटे तक जांच की. अब पूरे मामले में लोगों की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है. परिवार को उम्मीद है कि रिपोर्ट से मौत से जुड़े कई सवालों के जवाब सामने आएंगे.

Continues below advertisement

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा पहले पोस्टमार्टम पर सवाल उठा चुके हैं. उनका आरोप है कि शुरुआती जांच में कई अहम पहलुओं को नजरअंदाज किया गया. इसी वजह से परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी.

आरोपी पति से जारी है पूछताछ

मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह फिलहाल पुलिस रिमांड पर है. एसआईटी लगातार उससे पूछताछ कर रही है. हालांकि सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों को पूछताछ में ज्यादा सहयोग नहीं मिल पा रहा है.

MP News: भिंड में ‘शोले’ स्टाइल ड्रामा, पुश्तैनी जमीन विवाद में टावर पर चढ़ा युवक, दी जान देने की धमकी बताया जा रहा है कि कई अहम सवालों पर समर्थ सिंह स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है. अब जांच टीम पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बाकी सबूतों के आधार पर मामले की आगे की कड़ियां जोड़ने में लगी हुई है.

ट्विशा शर्मा की अंतिम विदाई के साथ ही परिवार इंसाफ की मांग पर अब भी कायम है. वहीं पूरे मामले पर लोगों की नजर बनी हुई है.