एक्सप्लोरर

Sagar News: जनपद अध्यक्ष बनाने का झांसा देकर आदिवासी सदस्य का किया अपहरण, मंदिरों में दर्शन करवाए, भागकर पहुंची पुलिस के पास

MP News: सागर जिले के राहतगढ़ में एक निर्वाचित आदिवासी जनपद सदस्य का अपहरण कर लिया गया. उसे जनपद अध्यक्ष बनाने का लालच दिया गया था. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

MP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले (Sagar District) में एक निर्वाचित जनपद सदस्य आदिवासी महिला का अपहरण (Kidnapped) हो गया. वह अध्यक्ष पद के चुनाव में हिस्सा तक नहीं ले पाई. पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि यह मामला एमपी के सागर जिले के राहतगढ़ जनपद का है. राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विधानसभा क्षेत्र सुरखी में राहतगढ़ जनपद आता है. यहां जनपद अध्यक्ष पद आदिवासी महिला के लिए आरक्षित था. यहां से संजना आदिवासी राहतगढ़ जनपद के वार्ड क्रमांक-12 से जनपद सदस्य का चुनाव जीती थीं.

संजना ने सुनाई आपबीती
दरअसल, जनपद सदस्य संजना के अनुसार उसका और उनके पति का अपहरण कर चार दिन सागर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, इंदौर, देवास, विदिशा फिर सागर में रखा गया. अंत में वह चुनाव नहीं लड़ पाईं. उन्होंने बताया कि मैंने पुलिस से शिकायत की है. उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को कृष्णवीर सिंह यादव लखनपुरा और पूर्व सरपंच अजब सिंह यादव पीपलखेड़ी मेरे गांव काटीघाटी पहुंचे और बोले तुम्हें जनपद अध्यक्ष बनवाएंगे, इसके लिए जेरई चलना है.

एक गाड़ी से कटन के ठाकुर बाबा (जरुआखेड़ा) तक ले गए. आधे घंटे बाद दूसरी गाड़ी आई, उसमें दो लोग थे. वे हमें नरयावली तक लेकर गए. जिसके बाद भाग्योदय के पास एक होटल में हमें रखा था.  25 को उज्जैन ले गए. महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कराए और वहीं एक होटल में रुकने को बोला. 26 जुलाई को हमें ओंमकारेश्वर लेकर गए. लौटने में इंदौर की एक होटल में रुके. 

30 किलोमीटर पैदल चलकर पहुची महिला

उन्होंने बताया कि 27 को हम देवास और विदिशा में रुकते हुए सागर आए. जहां दीपक होटल में रुके. उन्होंने बताया कि 28 की सुबह वह लोग नहीं आए. कोई नया व्यक्ति आकर हमे ले अन्य जगह पर ले गया और 29 तारीख के दिन 1.30 बजे तक वहीं रखा. संजना ने आरोप लगाया कि वोटिग में जाने की जिद करने पर उन्होंने मारपीट की. जिसके बाद मौका देखकर हम वहां से निकल गए. संजना के बताया कि वह किसी तरह से वहां से बचकर 30 किलोमीटर पैदल चली और जरुआखेड़ा पहुंचकर घर गईं. उन्होंने 30 जुलाई को एफआईआर दर्ज कराया है. 

Khargone News: ससुराल आने को तैयार नहीं थी पत्नी, 100 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ा शख्स, गिरने से हालत गंभीर

पुलिस ने किया मामला दर्ज
मामला सनसनीखेज और मंत्री गोविंद राजपूत के क्षेत्र से जुड़ा होने के चलते हड़कंप मच गया. एएसपी ज्योति ठाकुर ने बताया कि संजना को अध्यक्ष बनाने का झांसा देकर कुछ लोग ले गए थे. संजना के आवेदन के मुताबिक वह अध्यक्ष पद के लिए वोट नहीं डाल सकीं. राहतगढ़ पुलिस ने कृष्ण वीर यादव और अजब सिंह यादव पर मामला दर्ज कर लिया गया है. इसमें इसमें कृष्ण वीर सिंह अभी फरार है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा
जनपद सदस्य संजना आदिवासी ने अपने जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत से भी मिलकर न्याय की गुहार लगाई है. नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह के अनुसार यह गलत हुआ है. बीजेपी हमेशा महिलाओं का सम्मान करती है. इस मामले में गिरफ्तारी हुई है. इस घटना की पूरी जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट अपडेट, जानें- दिल्ली से MP और राजस्थान तक तमाम राज्यों के प्रमुख शहरों में आज क्या है तेल का ताजा रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore Airport Fire: इंदौर एयरपोर्ट परिसर में आग, बुझाने पहुंची फायर डिपार्टमेंट की टीम 
Indore Fire: इंदौर एयरपोर्ट परिसर में आग, बुझाने पहुंची फायर डिपार्टमेंट की टीम 
Iran Israel War: 'भारत सरकार की चुप्पी देश के लिए...', ईरान-इजरायल मामले पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'भारत सरकार की चुप्पी देश के लिए...', ईरान-इजरायल मामले पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Sagar News: महिला पार्षद के घर पर युवक ने किया हमला, छेड़छाड़ मामले में जेल से छूटे आरोपियों पर शक
सागर में महिला पार्षद के घर पर युवक ने किया हमला, छेड़छाड़ मामले में जेल से छूटे आरोपियों पर शक
Agar Malwa News: मंदिर में नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी, दर्ज कराई FIR, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
मंदिर में नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी, दर्ज कराई FIR, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan: डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
डूरंड लाइन पर भीषण संघर्ष, अफगान सेना ने तबाह कीं पाकिस्तान की 7 चौकियां
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget