एक्सप्लोरर

MP Crime News: 'हेलो मैं डीएम ऑफिस से बोल रहा हूं...', झांसा देकर आरोपी ने ठगे 54 हजार रुपये

Singrauli News: सिंगरौली में एक व्यक्ति ने प्रशासन से राहत राशि दिलाने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Singrauli Crime News: मध्य प्रदेश की उर्जाधानी सिंगरौली जिले में अपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है. आए दिन बदमाश नए-नए तरीकों से अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला सिंगरौली जिले से सामने आया है, जहां बेखौफ अपराधियों ने कलक्ट्रेट कार्यालय का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से राहत राशि दिलाने के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम दिया. 

दरअसल यह मामला सिंगरौली जिले कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां बीते दिनों एक ठग ने विनोद यादव निवासी हर्रा चंदेल थाना जियावन से फोन पर बात कर सरकारी राहत राशि दिलाने का झांसा दिया. ठग ने पीड़ित से फोन पर कहा कि मैं कलेक्ट्रेट से अधिकारी बोल रहा हूं. अपराध से संबंधित राहत राशि यहां कलेक्ट्रेट आकर ले लो. कलेक्ट्रेट पहुंचे पीड़ित से डीडी बनवाने के नाम पर आरोपी 54 हजार रुपए लेकर फरार हो गया. कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है. 

धोखाधड़ी के पैसों से आरोपी ने खरीद लिया मोबाइल

एसआइ उदय करिहार ने बताया कि आरोपी शेर अली पिता बजीर बक्श उम्र 32 वर्ष निवासी देवगवां ने, बीते 11 जुलाई को फरियादी विनोद कुमार यादव निवासी हर्राचंदेल के साथ 54 हजार रुपए की ठगी की थी. आरोपी ने बताया कि उसने धोखाधड़ी के पैसे से मोबाइल फोन ले लिया है. आरोपी के द्वारा इसके पहले भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है, जिसको लेकर आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने और जियावन थाने में मामले दर्ज हैं.

पीड़ित को प्रशासन के तरफ से मिलने वाली थी राहत राशि

बताया जा रहा है कि विनोद यादव निवासी हर्रा चंदेल की लड़की ने थाने में रेप की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी राहत राशि शासन स्तर से मिलने वाली थी. इसी बात की जानकारी आरोपी को लग गई, फिर उसने ठगी करने का एक प्लान तैयार किया. आरोपी ने रेप पीड़िता के पिता को फोन कर बताया कि वह डीएम ऑफिस में अधिकारी है, उसने पीड़िता के पिता को बताया कि आपकी लड़की को मिलने वाली राहत राशि निकलने वाली है. आप 55 हजार रुपये लेकर कलेक्ट्रेट आ जाइए.

डीएम ऑफिस के पास बुलाकर पीड़ित से 54 लेकर ठग हुआ रफूचक्कर

पीड़िता के पिता को भी इस बात का शक नहीं हुआ कि कोई अधिकारी नहीं बल्कि ठग है. जिसके बाद पीड़ित विनोद यादव पैसे लेकर डीएम ऑफिस के आस पास पोस्टमार्टम घर के पास पहुंच गये. ठग ने विनोद यादव से डीडी बनवाने के नाम पर 54 हजार रुपये लिए और मौके से रफाचक्कूर हो गया. ठगे जाने का शक होने पर पीड़ित ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम एक्टिव हो गई और आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: रेप से जुड़े मामले को लेकर राजेंद्र गुढ़ा के घर पहुंची जोधपुर पुलिस, राजस्थान में सियासी हलचल तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ना F-35 और ना Su-57... इन फाइटर जेट्स की सबसे खतरनाक स्पीड, इनमें से भारत के पास कौन सा?
ना F-35 और ना Su-57... इन फाइटर जेट्स की सबसे खतरनाक स्पीड, इनमें से भारत के पास कौन सा?
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
वैलेंटाइन डे पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मुस्लिम नौजवानों से की खास अपील, कहा- 'इस्लाम में...'
वैलेंटाइन डे पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मुस्लिम नौजवानों से की खास अपील, कहा- 'इस्लाम में...'
'राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर उठाए सवाल तो भड़के पीयूष गोयल
'राहुल गांधी अपरिपक्व, अर्थव्यवस्था की समझ नहीं', ट्रेड डील पर उठाए सवाल तो भड़के पीयूष गोयल

वीडियोज

Mahashivratri 2026 में Sadhguru के आश्रम में क्या गाने वाले हैं Swaroop Khan?
PM Modi visit to Assam : PM मोदी ने असम को कई सौगात दी..कांग्रेस पर साधा निशाना | Assam News
Mahadangal With Chitra Tripathi: यूपी में 27 का एजेंडा, सनातन ही रहेगा? | Shankracharya
Mahashivratri 2026 Special: Swagat Rathore, वो Singer जिन्हें सुनकर अपने आंसू नहीं रोक पाए Sadhguru
IND vs Pak T20 World Cup: पाकिस्तान को 'पीटेंगे'...कप जीतेंगे! IND-PAK भिड़ंत पर सबसे बड़ी कवरेज

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ना F-35 और ना Su-57... इन फाइटर जेट्स की सबसे खतरनाक स्पीड, इनमें से भारत के पास कौन सा?
ना F-35 और ना Su-57... इन फाइटर जेट्स की सबसे खतरनाक स्पीड, इनमें से भारत के पास कौन सा?
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
वैलेंटाइन डे पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मुस्लिम नौजवानों से की खास अपील, कहा- 'इस्लाम में...'
वैलेंटाइन डे पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मुस्लिम नौजवानों से की खास अपील, कहा- 'इस्लाम में...'
'राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर उठाए सवाल तो भड़के पीयूष गोयल
'राहुल गांधी अपरिपक्व, अर्थव्यवस्था की समझ नहीं', ट्रेड डील पर उठाए सवाल तो भड़के पीयूष गोयल
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने बताया सच
पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गाया भारत का राष्ट्रगान तो भड़क गई शहबाज सरकार, चार स्टूडेंट्स को निकाला
PAK की यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गाया भारत का राष्ट्रगान तो भड़क गई शहबाज सरकार, चार स्टूडेंट्स को निकाला
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, RRB ग्रुप D में बंपर भर्ती,जानें पूरी डिटेल
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, RRB ग्रुप D में बंपर भर्ती,जानें पूरी डिटेल
महोबा में मिडडे मील पर बड़ा सवाल: 10 लीटर पानी में मिलाया आधा लीटर दूध, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप
महोबा में मिडडे मील पर बड़ा सवाल: 10 लीटर पानी में मिलाया आधा लीटर दूध, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप
Embed widget