एक्सप्लोरर

Sehore News: मध्य प्रदेश: आर्यवर्त यूनिवर्सिटी को लेकर विवाद, स्कूल दिखाकर कॉलेज की ली मान्यता, जांच शुरू

Sehore News in Hindi: सीहोर की आर्यावर्त यूनिवर्सिटी की मान्यता पर संकट के बादल छाए हुए हैं. यहां स्कूल दिखाकर मान्यता लेने की शिकायत के बाद कलेक्टर ने जांच बैठा दी है.

मध्य प्रदेश के सीहोर में श्यामपुर स्थित आर्यावर्त विश्वविद्यालय की मान्यता और संचालन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. विश्वविद्यालय पर आरोप है कि उसने रुकमणी देवी पब्लिक स्कूल की बिल्डिंग दिखाकर यूनिवर्सिटी की मान्यता हासिल की है. एबीवीपी नेता भगवान सिंह की शिकायत के बाद जिला कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक उच्चस्तरीय जांच टीम गठित कर दी है.

शिकायत में विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. इसमें कहा गया है कि मान्यता प्राप्त करने के लिए पूर्व में किए गए निरीक्षणों में फर्जीवाड़ा किया गया है. साथ ही स्टाफ की नियुक्तियों और यूनिवर्सिटी के बुनियादी ढांचे में भी भारी विसंगतियां पाई गई हैं. शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले में जालसाजी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की है.

13 सदस्यीय टीम करेगी जांच

कलेक्टर के निर्देश पर चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा ने एक 13 सदस्यीय विस्तृत जांच कमेटी का गठन किया है. इस टीम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर और प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया गया है.

जांच टीम के मुख्य सदस्य

इस टीम में डॉ. शीलचंद्र गुप्ता (प्रशासकीय अधिकारी प्रशासन/प्राध्यापक-अर्थशास्त्र), डॉ. सुमन रोहिला (डीन पुस्तकालय प्रकोष्ठ/विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र), डॉ. आमिर ऐजाज (परीक्षा नियंत्रक/आरटीआई प्रभारी/प्राध्यापक भूगोल), डॉ. सुशीला पटेल (छात्रवृत्रि प्रभारी/विभागाध्यक्ष हिंदी), प्रो. विनयमणि त्रिपाठी (संयोजक आईक्यूएसी/विभागाध्यक्ष वाणिज्य), प्रो. राजकुमार साहू (प्राचार्य शासकीय विधि महा. सीहोर) के नाम हैं.

इसके अलावा प्रो. कैलाश ठाकरे (प्रभारी एनटीएफ/विभागाध्यक्ष प्राणीशास्त्र), तहसील श्यामपुर, अनिल पिपलोदिया (क्रीड़ाधिकारी), डॉ. मनोज कुमार शर्मा (विभागाध्यक्ष योग, डीन छात्र समग्र नवाचार), एलपी कीर (प्रभारी मुख्य लिपिक, लेखापाल), नरेश सेन (सहायक छात्रवृत्ति प्रकोष्ठ), परवजे अंसारी (सहायक स्थापना प्रकोष्ठ) जांच टीम में शामिल हैं. 

पारदर्शिता के साथ जांच करेगी टीम

यह टीम विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण करेगी और सभी दस्तावेजों की पारदर्शिता के साथ जांच करेगी. जांच समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वे वस्तुस्थिति के आधार पर अपनी रिपोर्ट सौंपें. यदि जांच में शिकायत सही पाई जाती है तो विश्वविद्यालय की मान्यता रद्द होने के साथ-साथ प्रबंधन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है.

इस संबंध में आर्यावर्त यूनिवर्सिटी के संचालक पुष्पेन्द्र गौतम का कहना है कि यूनिवर्सिटी की मान्यता के लिए हमने सभी नियमों को अनुशरण किया है. नियमानुसार ही यूनिवर्सिटी का संचालन किया जा रहा है. वहीं रुकमणी देवी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर ब्रजेश पाटीदार का कहना है कि यूनिवर्सिटी का पूरा काम पुष्पेंद्र गौतम देखते हैं, मैं कुछ भी नहीं कह सकता, वे ही बता पाएंगे. यह जांच टीम अब इस मामले में बारिकी से जांच कर रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपेंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन का बड़ा बयान, 'कांग्रेस में तो एकता...'
नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन बोलीं, 'सीट चोरी भी BJP कर रही'
'हमें कांग्रेस के लोगों ने मीनाक्षी नटराजन के बारे में...', नामांकन रद्द होने पर BJP की पहली प्रतिक्रिया
'हमें कांग्रेस के लोगों ने मीनाक्षी नटराजन के बारे में जानकारी दी', नामांकन रद्द होने पर BJP का दावा
कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका, MP से राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द
कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका, MP से राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द
एमपी में कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन का पर्चा हो जाएगा खारिज? 5.30 बजे के बाद आ सकता है फैसला
एमपी में कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन का पर्चा हो जाएगा खारिज? 5.30 बजे के बाद आ सकता है फैसला

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम, जानें क्या होगी चर्चा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल बैठक, केन्द्रीय मंत्री समेत NDA शासित राज्यों के शामिल होंगे CM-डिप्टी सीएम
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
सपा चीफ अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'इंडिया गठबंधन तभी मजबूत होगा जब...'
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
भारत में कहां और कैसे लाइव देखें फीफा वर्ल्ड कप? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स
Inside Pics: सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
सोनम कपूर की बर्थडे पार्टी में आया इतना केक, बहन अंशुला बोली- पूरा गांव खा सकता था
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया दिल्ली-यूपी समेत देश के मौसम का हाल
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आंधी के साथ जल्द होगी झमाझम बारिश, IMD ने बताया कैसा रहेगा मौसम
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
Embed widget