Jabalpur Rail News: समर सीजन के कारण ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा है. रेल प्रशासन ने समर सीजन (Summer Season) में अतिरिक्त पैसेंजर ट्रैफिक को क्लीयर करने और यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर-पुणे (Pune-Gorakhpur) के बीच वीकली समर स्पेशल (Summer Special Train) ट्रेन चलाने का एलान किया है.

नौ-नौ ट्रिप के लिए चलेगी.

यह ट्रेन दोनों तरफ नौ-नौ ट्रिप के लिए चलेगी. पहली समर स्पेशल ट्रेन शुक्रवार 21 अप्रैल को पुणे से खुलेगी. यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल (WCR) के इटारसी, भोपाल और बीना स्टेशनों से होकर गन्तव्य के लिए जाएगी.

शुक्रवार को होगी रवाना ट्रेनडब्ल्यूसीआर की ओर से बताया गया है कि गाड़ी संख्या 01431 पुणे- गोरखपुर वीकली समर स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 16 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को पूणे स्टेशन से खुलेगी. यह ट्रेन शुक्रवार को पुणे स्टेशन से 16:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शनिवार को खंडवा 01:00 बजे, इटारसी 03:55 बजे, भोपाल 05:40 बजे, बीना 07:58 बजे और रात्रि 21:00 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी.

शनिवार को गोरखपुर से होगी रवाना होगी ट्रेनइसी प्रकार वापसी गाड़ी संख्या 01432 गोरखपुर-पुणे वीकली समर स्पेशल 22 अप्रैल से 17 जून तक प्रत्येक शनिवार को अपने प्रस्थान स्टेशन से खुलेगी. यह ट्रेन गोरखपुर स्टेशन से शनिवार को 23:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन यानी रविवार को बीना 13:25 बजे, भोपाल 16:10 बजे, इटारसी 18:10 बजे, खंडवा 20:45 बजे पहुंचकर तीसरे दिन यानी सोमवार को सुबह 07:15 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर रूकेगी ट्रेनइस गाड़ी में एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, चार वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, चार सामान्य श्रेणी और दो एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे.

ये ट्रेन कहां-कहां रूकेंगी

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगाँव, मनमाड़, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर रुकेगी.

यह भी पढ़ें : Watch: इंदौर नगर निगम की कचरा गाड़ी बनी आग का गोला, ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान