एक्सप्लोरर

PDS Scam: सरकारी गोदामों में रखा था भेड़-बकरियों के खाने वाला चावल, छह कर्मचारी टर्मिनेट

भारत सरकार की प्रयोगशाला विश्लेषण में पाया गया कि एकत्रित किये गए सभी 32 नमूने न केवल अमानक थे, बल्कि पीएफए मानकों से भी काफी नीचे थे.

MP News: मध्य प्रदेश में कस्टम मिलिंग के चावल में गोलमाल के मामले में बड़ी कार्यवाही हुई है. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के दो जिला प्रबंधको और 4 गुणवत्ता निरीक्षकों को सर्विस से टर्मिनेट कर दिया गया है. इस मामले में केंद्रीय एजेंसी की जांच में पाया गया कि नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों और राईस मिलर्स ने सांठगांठ करके करोड़ों रुपयों का पशु आहार एवं मुर्गी दाने के समतुल्य चावल प्रदाय किया था.

भारत सरकार की प्रयोगशाला विश्लेषण में पाया गया कि एकत्रित किये गए सभी 32 नमूने न केवल अमानक थे, बल्कि पीएफए मानकों से भी काफी नीचे थे. केंद्रीय मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया है कि चावल का स्टॉक बकरी, घोड़े, भेड़ और मुर्गी जैसे पशुओं के लिए 'फ़ीड' की श्रेणी में है.

मामले की हुई थी उच्च स्तरीय जांच

यहां बता दें कि 2 साल पहले समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान की कस्टम मिलिंग से चावल बनाकर देने की बजाय नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों और राईस मिलर्स ने करोड़ों रुपयों का पशु आहार एवं मुर्गी दाने के समतुल्य अमानक स्तर का चावल प्रदाय कर दिया था.जांच के बाद कई मिलर्स सहित 19 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी थी. इस मामले की उच्च स्तरीय जांच केन्द्रीय शासन के खादय आपूर्ति विभाग के उपायुक्त विश्वजीत हलधर द्वारा की गई थी. प्रदाय किये गये चावल के नमूने का परीक्षण किये जाने पर वह मानव उपभोग के लिये अनुपयोगी पाया गया था. इसके बाद प्रदेश सरकार द्वारा जांच की जिम्मेदारी ईओडब्ल्यू को सौंपी गयी थी. ईओडब्ल्यू ने जांच के बाद 19 अधिकारियों-कर्मचारियों और राईस मिलर्स के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया था.

Werewolf Syndrome: एमपी का वह लड़का, जिसके चेहरे पर उगते हैं लंबे-लंबे बाल, कोई बुलाता है भेड़िया तो कोई बाल हनुमान

जांच में पकड़ी गई लगभग 16 करोड़ की आर्थिक अनियमिकता

शासन द्वारा पूरे प्रदेश में गोदामों की जांच कराई गई तो भारी मात्रा में अमानक स्तर का चावल पाया गया था. प्रकरण में दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय आदेश जारी किये गये थे. जांच में लगभग 16 करोड रूपये की आर्थिक अनियमिकता पकड़ी गयी थी.

नागरिक आपूर्ति निगम भोपाल के प्रबंधक संचालक तरुण पिथोडे ने जांच में दोषी पाये गये आर के सोनी प्रभारी जिला प्रबंधक बालाघाट और मनोज श्रीवास्तव प्रभारी प्रबंधक मण्डला सहित गुणवत्ता निरीक्षक राकेश सेन, नागेश उपाध्याय एवं मुकेश कनेरिया व एक अन्य की सेवा समाप्ति के आदेष जारी किये है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की रिटायर्ड जज सास बोलीं, 'हमें लगा था कि संस्कार वाली लड़की हमारे घर आई लेकिन...'
ट्विशा शर्मा की रिटायर्ड जज सास बोलीं, 'हमें लगा था कि संस्कार वाली लड़की हमारे घर आई लेकिन...'
Watch: मौत से ठीक पहले ट्विशा शर्मा का CCTV फुटेज, सीढ़ियों पर दी गई थी CPR
Watch: मौत से ठीक पहले ट्विशा शर्मा का CCTV फुटेज, सीढ़ियों पर दी गई थी CPR
ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह अभी भी फरार, 10 हजार का इनाम घोषित, मौत वाले दिन कब क्या हुआ?
ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह अभी भी फरार, 10 हजार का इनाम घोषित, मौत वाले दिन कब क्या हुआ?
Indore News: इंदौर में गाड़ी खड़ी करने को लेकर युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद खूनी वारदात
इंदौर में गाड़ी खड़ी करने को लेकर युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई खूनी वारदात

वीडियोज

CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak
'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास
सलमान खान ने बताया 'अकेला' होने का मतलब, बोले- 'तन्हाई तब होती है जब कोई साथ न हो'
Vasudha: 😯Karishma की बदतमीजी पर Chandrika का तमाचा! टूट गया Karishma का घमंड। #sbs
Bollywood News: 'Welcome to the jungle' का टाइटल ट्रैक रिलीज! अक्षय कुमार ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज (18-05-26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, मुंबई में 10 दिन बाद बारिश; अलर्ट पर ओडिशा के तटीय इलाके
26 मई को केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून, मुंबई में 10 दिन बाद बारिश की शुरुआत; अलर्ट पर ओडिशा
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
नमाज पर CM योगी के बयान पर मौलाना बरेलवी बोले, 'सुकून मस्जिद-घर में मिलता है, सड़क पर...'
IPL 2026: इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
इस दिन से बिकने शुरू होंगे प्लेऑफ और फाइनल मैच के टिकट, BCCI ने बताई तारीख
'7-8 महीने लगे...', 'ग्लोरी' के लिए इस एक्टर ने खूब बहाया पसीना, रिंग में जड़ा था पुलकित को पंच | Exclusive
'7-8 महीने लगे...', 'ग्लोरी' के लिए इस एक्टर ने खूब बहाया पसीना, रिंग में जड़ा था पुलकित को पंच
पश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी, जानें कितनी बढ़ जाएगी राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी?
पश्चिम बंगाल में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी, जानें कितनी बढ़ जाएगी राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी?
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप सिंह पुरी
‘US-ईरान युद्ध शुरू हुए हो गए 80 दिन, फिर भी भारत में...’, देश में तेल-गैस की आपूर्ति पर बोले हरदीप पुरी
UP Veterinary Students Stipend: योगी सरकार की बड़ी सौगात, वेटेनरी स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड किया तीन गुना; अब हर महीने मिलेंगे 12000
योगी सरकार की बड़ी सौगात, वेटेनरी स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड किया तीन गुना; अब हर महीने मिलेंगे 12000
India First Bullet train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
भारत की पहली बुलेट ट्रेन की तस्वीर ने इंटरनेट पर लगाई आग, भगवा रंग में नजर आई रफ्तार की रानी
Embed widget