MP Weather Update: मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि 14 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा मौसम विभाग ने अन्य जिलों में बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के रायसेन, शाजापुर, बालाघाट, सिवनी, सीहोर और देवास जिले में भारी बारिश की संभावना है. इन सभी आधा दर्जन जिलों को रेड अलर्ट पर रखा गया है. इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, गुना, राजगढ़, धार, खंडवा, हरदा, भिंड, बैतूल, नर्मदापुरम, मंडला, दमोह, उमरिया और शहडोल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के उपनिदेशक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के 20 जिलों में भारी और सामान्य बारिश की संभावना है. इन जिलों में होगी हल्की बारिशमध्य प्रदेश के 20 जिलों के अलावा कुछ अन्य जिलों में बूंदाबांदी और सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है. इनमें भोपाल, विदिशा, आगर, अशोक नगर, नीमच, रतलाम, मंदसौर, झाबुआ, बड़वानी, अलीराजपुर, खरगोन, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, मुरैना, ग्वालियर, बुरहानपुर, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, कटनी, सागर टीकमगढ़, छिंदवाड़ा, जबलपुर, नरसिंहपुर, अनूपपुर जिले में हल्की बारिश की संभावना है.
Coronavirus In MP: मध्य प्रदेश में बढ़ रही है कोरोना की रफ्तार 3 फीसद, जानिए किस शहर में कितने मरीजपिछले 24 घंटों रायसेन में हुई सबसे अधिक बारिशमध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में रायसेन में सबसे अधिक 81.6, मंडला में 50.3 भोपाल में 42.7, धार में 23.1, गुना में 22. 6, रतलाम में 22, रीवा में 18.8, खंडवा में 17.4, सतना में 14, उज्जैन में 13, खजुराहो में 10.4, सीधी में 9.4, दतिया में 9.4, ग्वालियर में 8.8, उमरिया में 7.2, इंदौर में 5.7, खरगोन में 3.6, बैतूल में 3.2, सागर में 2.6, जबलपुर में 2.4, नरसिंहपुर में 2, नर्मदापुरम में 1, छिंदवाड़ा में 1, सिवनी में 0.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है.
