एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- 'कैंसर की तरह है गुटबाजी, इसे...'

MP News: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मनावर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'अब गुटबाजी छोड़कर कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए आगे बढ़ना होगा.' 

Jitu Patwari News: इन दिनों मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली को लेकर पूरे राज्य में कांग्रेस  कार्यकर्ताओं और नेताओं को महू आने का निमंत्रण दे रही है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद कई विधानसभाओं में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमंत्रित कर रहे हैं. इस दौरान वे गुटबाजी छोड़ने का भी आह्वान कर रहे हैं. ऐसा ही कुछ जोशीला बयान पटवारी ने मनावर में भी दिया. 

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मनावर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, "अब गुटबाजी छोड़कर कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए आगे बढ़ना होगा". उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर तक कांग्रेस के संगठन को मजबूत करना पड़ेगा. इसमें ग्राम पंचायत स्तर तक कांग्रेस कमेटी का गठन होना चाहिए.

जीतू पटवारी ने कहा कि आने वाले 4 साल तक अगर कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता बिना छुट्टी लिए संगठन का काम करते हैं तो एमपी में आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता है. पटवारी ने मनावर के साथ-साथ कुक्षी और बड़वानी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें महू आने का आमंत्रण दिया.

'कांग्रेस में 'कैंसर' की तरह है गुटबाजी'- जीतू पटवारी
जीतू पटवारी ने गुटबाजी को कांग्रेस का 'कैंसर' बताया है. इस पर बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने पलटवार किया है और कहा कि हम लगातार कांग्रेस में गुटबाजी होने का दावा कर रहे हैं, जिसे कांग्रेस झुठलाती आ रही है. अब जीतू पटवारी खुद कांग्रेस में गुटबाजी को कैंसर बता रहे हैं.

जीतू पटवारी ने बीजेपी कार्यकर्ता का दिया उदाहरण

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी का छोटा सा छोटा कार्यकर्ता गांव की चौपाल पर चार लोगों को बीजेपी के समर्थन में आगे बढ़ाने के लिए सफलतापूर्वक समझाइश दे देता है. जब विकास की बात होती है तो गांव और विधानसभा से लेकर प्रदेश और देश तक बात नहीं बनती है, तो बीजेपी कार्यकर्ता पाकिस्तान से अफगानिस्तान तक चर्चा करता है. इसी तरह कांग्रेस को भी अपना संगठन मजबूत करते हुए अपनी विचारधारा को लोगों तक पहुंचाना है.

हर गांव हर बूथ से एक गाड़ी जरूरी- पटवारी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मनावर में यह भी कहा कि एक गांव से दो गाड़ी की आवश्यकता नहीं है बल्कि हर एक पोलिंग बूथ और एक गांव से एक ही गाड़ी महू पहुंचनी चाहिए. इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि गांव-गांव तक रैली का संदेश पहुंचाना चाहिए, इसलिए हर गांव से एक गाड़ी लानी जरूरी है.

बीजेपी संगठन की बराबरी करने में कई जन्म लगेंगे- बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया के मुताबिक, कांग्रेस नेताओं को यह बात समझ लेनी चाहिए कि बीजेपी संगठन के बराबरी करने में कांग्रेस नेताओं को कई जन्म लेने पड़ेंगे. सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भी यह बात समझ में आ गई है कि बीजेपी का संगठन काफी मजबूत और बड़ा है. यही वजह है कि वे अपने हर सभा में भाजपा के संगठन की मजबूती को लेकर बयान दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: MP: भोपाल में गवर्नर के काफिले के पास खड़े व्यक्ति की ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल ने की पिटाई, अब हुए ये एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओंकारेश्वर में भव्य ‘एकात्म पर्व’ का आगाज! 5 दिन तक चलेगा आध्यात्मिक महाकुंभ, CM मोहन करेंगे शुभारंभ
ओंकारेश्वर में भव्य ‘एकात्म पर्व’ का आगाज! 5 दिन तक चलेगा आध्यात्मिक महाकुंभ, CM मोहन करेंगे शुभारंभ
MP में तेज रफ्तार थार ने मचाया कहर, BJP विधायक के बेटे पर पर केस दर्ज, 5 लोग हुए थे घायल
MP में तेज रफ्तार थार ने मचाया कहर, BJP विधायक के बेटे पर पर केस दर्ज, 5 लोग हुए थे घायल
Chhindwara News: छिंदवाड़ा में EOW का बड़ा छापा, PWD के रिटायर्ड SDO के पास मिली 5.47 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति
छिंदवाड़ा में EOW का बड़ा छापा, PWD के रिटायर्ड SDO के पास मिली 5.47 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति
Chhatarpur News: केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में 'जलसत्याग्रह' खत्म, सशर्त आंदोलन वापस
छतरपुर: केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में 'जलसत्याग्रह' खत्म, सशर्त आंदोलन वापस

वीडियोज

Shree Baba Neeb Karori Maharaj Cast Interview: Premanand Ji और GENZ पर क्या बोले Director ?
Skoda Kushaq 1.5 L Driving Review #skoda #kushaq #drivingreview #autolive
Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज, PM मोदी के बाद नितिन नवीन से मिले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी
UP में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज, PM मोदी के बाद नितिन नवीन से मिले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी
Middle East Tensions: ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप, ट्रंप को लेकर क्या कहा?
ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप
आ रहा है KKR का तारणहार! अकेले बाजी पलटने वाले खिलाड़ी की एंट्री कंफर्म, अब मिलेगी पहली जीत?
आ रहा है KKR का तारणहार! अकेले बाजी पलटने वाले खिलाड़ी की एंट्री कंफर्म, अब मिलेगी पहली जीत?
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
'गाजा में हर दिन 47 महिलाएंओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
'गाजा में हर दिन 47 महिलाएंओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
घर पर ऐसे बनाएं आम का पना, आसपास भी नहीं फटकेगी गर्मी
घर पर ऐसे बनाएं आम का पना, आसपास भी नहीं फटकेगी गर्मी
Car Care Tips: पंचर के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें Tubeless Tyre का ये राज
Car Care Tips: पंचर के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें Tubeless Tyre का ये राज
Embed widget