Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर इंजीनियरिंग कालेज के छात्र गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई. सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्र गुटों में हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्ष कॉलेज से निकल कर सड़कों में हंगामा करने लगे. एक वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाते हुए नजर आ रहे हैं.

छात्र गुटों में हुई मारपीट से कॉलेज में काफी देर तक हड़कंप के हालात बन गए. सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच हुई मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के आधार पर पुलिस मारपीट करने वालों की पहचान कर रही है. फिलहाल पुलिस ने हंगामे और मारपीट में शामिल कई छात्रों को नोटिस भी जारी किए हैं.

हॉस्टल में भी की तोड़फोड़बताया गया है कि विवाद बढ़ने के बाद छात्र बेकाबू हो गए और उन्होंने कालेज के हॉस्टल में भी जमकर तोड़फोड़ की. छात्रों ने होस्टल की खिड़कियां तोड़ी. इसके अलावा वहां खड़ी एक कार को भी निशाना बनाया और उसके भी कांच तोड़ दिए. घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस की टीम हॉस्टल भी पहुंची और मामले में विस्तार से जांच की जा रही है.

की जा रही उपद्रवी छात्रों की पहचान वहीं एडिशनल एसपी प्रदीप शेंडे ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में किसी बात को लेकर जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई. पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. उपद्रव मचाने वाले छात्रों की पहचान की जा रही है.

रांझी थाना प्रभारी सहदेव साहू के मुताबिक बुधवार की दोपहर इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जहां छात्रों के दोनों गुट आपस में भिड़ गए. कॉलेज के सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों को रांझी के व्हीकल मोड़ तिराहा में रोककर जमकर लाठी-डंडों और बेल्ट से पीटा. 

ये भी पढ़ें

Jabalpur News: अवमानना मामले में IAS अधिकारी ने हाई कोर्ट में मांगी माफी, 7 किसानों को देना होगा हर्जाना