एक्सप्लोरर

Bhind News: भिंड में हुई डेढ़ करोड़ की डकैती का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पड़ोसी ने इस वजह से अंजाम दी वारदात

MP News: रामू सोनी ने बताया है कि उसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी.उसके ऊपर कर्जा भी हो गया था. इसी वजह से उसने बनी पुरा गांव के रहने वाले कमली उर्फ कपिलाष गुर्जर के साथ मिलकर इस डकैती की योजना बनाई.

भिंड: गोहद में 14 अगस्त की शाम को हुई डेढ करोड़ रुपये की लूट और हत्या की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. यह जानकारी भिंड के पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.उन्होंने बताया कि पुलिस ने इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लूटी गई कुछ रकम और डकैती में इस्तेमाल अन्य सबूत बरामद कर लिए हैं. गोहद बाजार की पोस्ट ऑफिस वाली गली में रहने वाले बर्तन कारोबारी रामकुमार के घर 14 अगस्त को पुलिस की वर्दी पहन कर आए तीन लोगों ने घर में अवैध पिस्टल होने की बात कहकर तलाशी ली. इस बहाने ने उन्होंने घर में लूटपाट की. बदमाशों ने राम कुमार की 28 साल की बेटी रिंकी के हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. 

पुलिस कैसे पहुंची बदमाशों तक

इस मामले में पुलिस ने डकैती और हत्या का मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू की दी. पुलिस ने समूचे कस्बे के सीसीटीवी खंगाले तो तीन लोग दिखे, इनमें से दो पुलिस की वर्दी में थे. ये लोग बिना नंबर की सफेद अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार थे. इससे किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी.इसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिरों को  एक्टिव किया. मुखबिरों ने बताया कि पड़ोस में सोने-चांदी की कारीगरी करने वाले रामू उर्फ रामानंद सोनी के यहां कुछ अज्ञात लोगों का आना-जाना हुआ है. पुलिस ने संदेह के आधार पर रामू सोनी को उठाकर पूछताछ की. इसके बाद डकैती और हत्या कड़ियां जुड़ती चली गईं.

पड़ोसी ने करवाई रेकी

रामू सोनी ने पुलिस को बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी.उसके ऊपर कर्जा भी हो गया था. इसी वजह से उसने बनी पुरा गांव के रहने वाले कमली उर्फ कपिलाष गुर्जर, योगेश बैसला,बृजेश कौशल, बालेंद्र सिंह गुर्जर और एक अन्य व्यक्ति को बर्तन व्यवसायी रामकुमार गोयल का घर दिखाया और डकैती की योजना बनाई. उसने बताया कि 14 अगस्त की शाम को जब थाने का पूरा स्टाफ तिरंगा यात्रा निकाल रहा था, उसी वक्त घटना को अंजाम दिया गया. इस डकैती में 15 लाख रुपये नगद, ढाई किलो सोना और चार किलो चांदी लूटी गई थी.बदमाशों ने राम कुमार गोयल और उनकी बेटी रिंकी के हाथ पैर बांधकर डाल दिया था. मुंह में कपड़ा ठूसा होने की वजह से रिंकी की मौत हो गई थी.

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया की रामू सोनी की निशानदेही पर उसके घर से कुछ कपड़े और अन्य सबूतों सहित दो लाख रुपये बरामद किए गए हैं. इस मामले में उसके साथी कमली उर्फ कपिलास गुर्जर को भी गिरफ्तार किया गया है. इस मामले के तीन आरोपी अभी भी फरार हैं. पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है. 

ये भी पढ़ें

Indore News: कैलाश विजवर्गीय का अजीबोगरीब बयान, नीतीश कुमार को लेकर कहा- जैसे अमेरिका में लड़कियां बॉयफ्रेंड....

MP Civil Judge Result 2022: मध्य प्रदेश सिविल जज प्री परीक्षा के नतीजे घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Indore News: होटल में घुसकर बदमाशों की दबंगई, चाकू दिखाकर कर्मचारियों से की मारपीट, मांगी रंगदारी
इंदौर: होटल में घुसकर बदमाशों की दबंगई, चाकू दिखाकर कर्मचारियों से की मारपीट, मांगी रंगदारी
LPG Crisis In MP: अब गांवों में 45 दिन बाद LPG सिलेंडर की बुकिंग, रसोई गैस पर नया नियम!
मध्य प्रदेश: अब गांवों में 45 दिन बाद LPG सिलेंडर की बुकिंग, रसोई गैस पर नया नियम
इंदौर में LPG का संकट, गांवों में अब 45 दिन बाद मिलेगा गैस सिलेंडर, लोगों की बढ़ी परेशानी
इंदौर में LPG का संकट, गांवों में अब 45 दिन बाद मिलेगा गैस सिलेंडर, लोगों की बढ़ी परेशानी

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget