एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश के आगर में वकील ने कोर्ट रूम के अंदर जज पर जूता फेंका, मामला दर्ज

Madhya Pradesh News: न्यायाधीश समय रहते खुद को बचाने के लिए नीचे झुक गए. बाद में जज ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी और नितिन अटल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के आगर जिले में एक अदालत कक्ष के अंदर एक वकील ने न्यायाधीश को निशाना बनाकर कथित तौर पर जूता फेंका. हालांकि, जज ने समय रहते झुककर खुद को चोट से बचा लिया. पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को आगर जिले की एक अदालत में हुई, जब न्यायाधीश एक मामले की सुनवाई कर रहे थे.

इस बीच, दो अलग-अलग पक्षों का प्रतिनिधित्व करने वाले दो वकीलों के बीच तीखी बहस होने लगी, जिस पर न्यायाधीश ने आपत्ति जताई. इससे गुस्साए वकील नितिन अटल, जो पहले से ही अपने प्रतिद्वंद्वी के साथ बहस में लगे हुए थे, उन्होंने अचानक अपना जूता निकाला और न्यायाधीश की ओर फेंक दिया.

हालांकि, न्यायाधीश समय रहते खुद को बचाने के लिए नीचे झुक गए. बाद में जज ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी और नितिन अटल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपी पर आईपीसी की धारा 332, 353, 294 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है."

हालांकि, आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर आगर जिला कलेक्टर और एसपी कोर्ट पहुंचे. आगर और शाजापुर जिला अदालत में प्रैक्टिस करने वाले नितिन अटल कथित तौर पर पहले भी न्यायाधीशों के साथ झगड़ते रहे हैं. मामले से वाकिफ सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि राजनेताओं से करीबी रिश्‍ता रखने वाला नितिन अटल कोर्ट के कर्मचारियों के साथ अक्सर दुर्व्यवहार करता रहा है.

ये भी पढ़ें

MP News: मध्य प्रदेश में भगवान राम से जुड़े स्थान बनेंगे पर्यटक स्थल, CM मोहन यादव ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: बीजलपुर धाम में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, दिखा भक्ति-आस्था का अद्भुत संगम
इंदौर: बीजलपुर धाम में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, दिखा भक्ति-आस्था का अद्भुत संगम
Indore News: इंदौर में वंदे मातरम के विरोध पर बढ़ा विवाद, दो महिला पार्षदों के खिलाफ FIR दर्ज
इंदौर में वंदे मातरम के विरोध पर बढ़ा विवाद, दो महिला पार्षदों के खिलाफ FIR दर्ज
MP: बाघ हमले में मौत के बाद बढ़ी सुरक्षा, पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने एहतियातन उठाए ये कदम
MP: बाघ हमले में मौत के बाद बढ़ी सुरक्षा, पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने एहतियातन उठाए ये कदम
मध्य प्रदेश: बैतूल में हत्या की आशंका पर चिता से उठाया महिला का शव, फिर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मध्य प्रदेश: बैतूल में हत्या की आशंका पर चिता से उठाया महिला का शव, फिर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वीडियोज

Tia Bajpai ने खोले दिल के राज: रिश्ते, संघर्ष और ग्लोबल प्रोजेक्ट्स पर की बात
Kasba Singhai Kheri Viral Fight: मधुरिमा और विशाल की तकरार सुर्खियों में
होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत
Women Reservation Bill 2026: 'OBC का हिस्सा चोरी करना राष्ट्र-विरोधी', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Women Reservation Bill 2026: 'OBC का हिस्सा चोरी करना राष्ट्र-विरोधी', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Lucknow Fire: लखनऊ की झुग्गी बस्ती में भीषण आग, CM योगी ने लिया संज्ञान, घटना की जांच के निर्देश
लखनऊ की झुग्गी बस्ती में भीषण आग, CM योगी ने लिया संज्ञान, घटना की जांच के निर्देश
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
'नागजिला' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, वेलेनटाइन वीक में कार्तिक आर्यन थिएटर्स में करेंगे धमाल
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
'वॉर के लिए ईरान को अब हथियार नहीं देगा चीन', ट्रंप के दावे के बीच रूस ने तेहरान को दिया बड़ा ऑफर
'वॉर के लिए ईरान को अब हथियार नहीं देगा चीन', ट्रंप के दावे के बीच रूस ने तेहरान को दिया बड़ा ऑफर
ऑटो ड्राइवर के एक मैसेज ने महिलाओं को दिलाया सुरक्षा का अहसास, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
ऑटो ड्राइवर के एक मैसेज ने महिलाओं को दिलाया सुरक्षा का अहसास, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
Embed widget