MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव के बीच 6 महीने के अंतराल में वोटिंग प्रतिशत में आई कमी किस पार्टी पर भारी पड़ेगी, यह तो 4 जून को पता चल जाएगा, मगर महिलाओं के 11% से अधिक मतदान में आई कमी से राजनीतिक दलों में हलचल मची हुई है. ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा की 29 सीटों में से एक दर्जन सीटों पर कांटे की टक्कर सामने आ सकती है. 

उल्लेखनीय की मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2023 में 34 विधानसभा सीटों पर महिलाओं ने मतदान करने की दौड़ में पुरुषों को पीछे कर दिया था. इसके अलावा महिला मतदाताओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई थी. यदि साल 2018 की बात की जाए तो विधानसभा चुनाव में 1000 पुरुषों पर महिला मतदाताओं की संख्या 917 थी जो 2023 में बढ़कर 945 हो गई. इस प्रकार महिला वोट बैंक में 3.9% की बढ़ोतरी देखने को मिली. 

महिला मतदाताओं में आई कमीसाल 2023 में 29 विधानसभा ऐसी थी जहां पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से आगे निकल गई थी. लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में चार चरणों में 66.87 प्रतिशत मतदान हुआ है. इनमें महिला मतदाताओं का प्रतिशत 64.24 सामने आया है जो कि विधानसभा चुनाव की तुलना में काफी कम है. विधानसभा चुनाव 2023 में महिलाओं ने 76.03 प्रतिशत मतदान किया था. यदि विधानसभा और लोकसभा के मतदान प्रतिशत का अंतर देखा जाए तो महिलाओं ने 11.79% कम मतदान किया है.

साल 2023 में लाडली बहनों ने किया कमालमध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 में रिकॉर्ड तोड़ सीट हासिल की थी कांग्रेस महज 66 सीटों पर रुक गई जबकि एक सीट पर निर्दलीय ने चुनाव जीता. इस प्रकार 163 सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा जमा लिया. राजनीति की जानकारी कहते हैं कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में लाडली बहनों का जादू चला है. महिलाओं के लिए सरकार ने जो योजनाएं लागू की है उसका असर चुनाव में देखने को मिला. 

हालांकि बीजेपी के बड़े नेता इस बात को भी स्वीकार कर चुके हैं कि मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों में भी बीजेपी का परचम लहरा रहा है, जहां पर लाडली बहन योजना नहीं थी. इसमें राजस्थान सहित कुछ प्रदेशों का उदाहरण भी दिया जाता रहा है.

महिलाओं के वोट बैंक में आई कमी किस पर पड़ेगी भारीप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक के मुताबिक महिला अपराध में मध्य प्रदेश जिस प्रकार से आगे बड़ा है और सरकार ने 3000 रुपये प्रति माह तक देने का वादा किया था जो कि सरकार पूरा नहीं कर पाई है, इसी वजह से लोकसभा चुनाव में महिलाओं ने कांग्रेस का साथ दिया है. महिलाओं का वोट बैंक घटना की वजह बीजेपी है.

दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के लिए लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी सहित कई ऐसी योजनाएं निकाली है, जिसकी वजह से महिलाओं की जिंदगी बदलने का काम हुआ है. 

लोकसभा चुनाव में भी महिलाओं ने बीजेपी को वोट किया है. उन्होंने कहा कि हमेशा विधानसभा चुनाव की तुलना में लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम रहता है.

ये भी पढ़ें: Char Dham Yatra: 'चार धाम यात्रा पर अभी न जाएं', भारी भीड़ और 11 लोगों की मौत के बाद MP सरकार की अपील